×

सीता के रोल पर ट्रोलिंग से बोलीं अंजली अरोड़ा- पुरानी जिंदगी मेरी पूरी पहचान नहीं, फुटेज में देंखे किरदार को अलग नजर से देखें

 

अंजली अरोड़ा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में वह माता सीता का किरदार निभा रही हैं। सामने आए उनके लुक और किरदार को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। जहां कुछ लोग उनके लुक और अभिनय की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स उन्हें उनकी पुरानी सोशल मीडिया इमेज को लेकर ट्रोल कर रहे हैं।

अंजली की पुरानी डांसिंग रील्स बनीं वजह

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/wqS_q_GahUc?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/wqS_q_GahUc/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

अंजली अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय रही हैं और उनके कई डांसिंग वीडियो वायरल हो चुके हैं। खास तौर पर ‘कच्चा बादाम’ गाने पर उनकी रील्स को काफी लोकप्रियता मिली थी। अब जब वह फिल्म में सीता का किरदार निभा रही हैं, तो सोशल मीडिया पर कुछ लोग उनकी पुरानी वीडियो और मौजूदा भूमिका की तुलना करते हुए सवाल उठा रहे हैं।

अंजली ने ट्रोलिंग पर खुलकर रखी बात

मीडिया से बातचीत के दौरान अंजली अरोड़ा ने ट्रोलिंग और अपनी पुरानी सोशल मीडिया छवि को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लोगों को किसी को जज करने का अधिकार है, लेकिन किसी व्यक्ति की पुरानी जिंदगी उसकी पूरी पहचान नहीं हो सकती।अंजली ने कहा कि उनकी जिंदगी में जो कुछ पहले हुआ या उन्होंने जो काम किए, वे उनकी जिंदगी का हिस्सा हैं, लेकिन वही उनकी पूरी जिंदगी नहीं हैं। उन्होंने कहा, “लोगों का काम है जज करना और उनके पास हक है। जो चीजें हैं, वो हैं ही। हम किसी भी चीज को अपनी लाइफ का एक पार्ट कह सकते हैं, लेकिन वो हमारी पूरी लाइफ नहीं होती।”

‘लोग पुरानी इमेज से याद करते हैं तो भी ठीक’

अंजली ने कहा कि अगर कुछ लोग उन्हें उनकी पुरानी सोशल मीडिया इमेज के लिए याद करते हैं तो उन्हें इससे परेशानी नहीं है। उनका कहना है कि उन्होंने उस काम के अलावा भी काफी कुछ किया है और आगे भी अलग-अलग तरह के काम करना चाहती हैं।अभिनेत्री ने कहा कि वह चाहती हैं कि दर्शक उनकी व्यक्तिगत सोशल मीडिया छवि को अलग रखते हुए फिल्म में उनके किरदार को देखें। उनके मुताबिक, “मैं चाहती हूं कि लोग मेरी पर्सनालिटी को अलग रखकर इस सिनेमा में मेरे किरदार को देखें और फिर जज करें।”

देव शर्मा ने भी कही काम के असर की बात

फिल्म में श्री राम का किरदार निभा रहे अभिनेता देव शर्मा ने भी ट्रोलिंग और कलाकार की पिछली छवि को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति द्वारा किए गए काम का असर उसकी पूरी जिंदगी पर पड़ सकता है। उनके इस बयान को अंजली के मौजूदा विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।फिल्म में सीता के किरदार को लेकर अंजली अरोड़ा की चर्चा लगातार बनी हुई है। अब देखना होगा कि फिल्म रिलीज होने के बाद दर्शक उनके अभिनय और किरदार को किस तरह लेते हैं।