×

KBC में अमिताभ बच्चन ने माना- मैंने भी की है चीटिंग, फुटेज में देंखे अक्षय कुमार के सवाल पर बोले बिग बी, जवाब सुन खिलाड़ी ने जोड़ लिए हाथ

 

टीवी के पॉपुलर क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) के अपकमिंग एपिसोड में अक्षय कुमार और सैफ अली खान हॉटसीट पर नजर आएंगे। शो के प्रोमो में अक्षय कुमार अमिताभ बच्चन से पढ़ाई और परीक्षा से जुड़ा मजेदार सवाल करते दिखाई दे रहे हैं। अक्षय ने बिग बी से पूछा कि क्या उन्होंने कभी परीक्षा में चीटिंग की है। इस पर अमिताभ बच्चन ने ऐसा जवाब दिया कि अक्षय ने तुरंत हाथ जोड़ लिए।

अक्षय ने माना- चीटिंग करके पास होते थे

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/CpfWHnaoDlk?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/CpfWHnaoDlk/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

शो के सामने आए प्रोमो में बातचीत के दौरान परीक्षा में पास होने का मुद्दा उठता है। अमिताभ बच्चन अक्षय कुमार से पूछते हैं कि इतनी बदमाशी करने के बावजूद वह इम्तिहान में कैसे पास हो जाते थे।इस पर अक्षय ने बेझिझक स्वीकार किया कि वह चीटिंग करके परीक्षा में पास होते थे। अक्षय की यह बात सुनकर अमिताभ भी मजेदार अंदाज में उनसे बातचीत आगे बढ़ाते हैं।

अक्षय ने बिग बी से पूछ लिया उल्टा सवाल

इसके बाद अक्षय कुमार ने अमिताभ बच्चन से ही सवाल कर दिया कि क्या उन्होंने भी कभी परीक्षा में चीटिंग की है?अक्षय के सवाल पर अमिताभ बच्चन ने बिना ज्यादा घुमाए-फिराए जवाब दिया। उन्होंने कहा- “सच बात तो यह है कि मैंने भी थोड़ी-बहुत चीटिंग की है।”बिग बी का यह कबूलनामा सुनकर सेट पर माहौल और भी मजेदार हो गया।

अमिताभ का जवाब सुनकर अक्षय ने जोड़ लिए हाथ

अमिताभ बच्चन के इस जवाब के बाद अक्षय कुमार ने मजेदार रिएक्शन दिया। उन्होंने हाथ जोड़ लिए और दर्शकों से कहा कि यह गलत बात है, इसलिए अमिताभ के इस जवाब पर तालियां नहीं बजानी चाहिए।प्रोमो में अक्षय का यह अंदाज दर्शकों को खूब हंसाता नजर आ रहा है।

सैफ अली खान भी होंगे शो का हिस्सा

KBC के इस खास एपिसोड में अक्षय कुमार के साथ सैफ अली खान भी हॉटसीट पर नजर आएंगे। दोनों एक्टर्स शो के दौरान अमिताभ बच्चन के साथ कई मजेदार बातचीत करते दिखाई देंगे।अक्षय और अमिताभ की यह नोकझोंक भी इसी एपिसोड का खास आकर्षण बनने वाली है। प्रोमो सामने आने के बाद दर्शकों में पूरे एपिसोड को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।