अमीषा पटेल का बॉलीवुड के PR कल्चर पर निशाना, वीडियो में जाने बोलीं- सिर्फ फिल्मों में दिखने से कोई स्टार नहीं बन जाता
बॉलीवुड एक्ट्रेस Ameesha Patel ने फिल्म इंडस्ट्री में बढ़ते PR कल्चर और नई पीढ़ी के स्टार्स को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। शनिवार को उन्होंने X पर कई पोस्ट शेयर करते हुए इंडस्ट्री के माहौल और स्टारडम को लेकर अपनी राय खुलकर रखी।अमीषा पटेल ने सबसे पहले उन यूट्यूबर्स पर निशाना साधा जो स्टार्स को लेकर नेगेटिव कंटेंट बनाते हैं। उन्होंने लिखा, “कभी भी उन कुछ नेगेटिव यूट्यूबर्स की बातों से दुखी या परेशान मत होइए, जो हर सुबह स्टार्स की आलोचना और नेगेटिव बातें करने के लिए उठते हैं। हमें उनसे परेशान होने के बजाय उनके लिए खुश होना चाहिए, क्योंकि हमारी बुराई करके ही उनका घर चल रहा है।”
उन्होंने आगे लिखा कि ऐसे लोगों को शुभकामनाएं देनी चाहिए और स्टार्स को उनकी बातों को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेना चाहिए।इसके बाद अमीषा ने बिना किसी का नाम लिए बॉलीवुड की कुछ एक्ट्रेसेस और नए स्टार्स पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, “कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जिने आज तक अपने करियर में एक भी सोलो ब्लॉकबस्टर नहीं दी, फिर भी खुद को स्टार कहती हैं।”
अमीषा पटेल ने आगे लिखा कि सिर्फ साल में दो एवरेज फिल्में करने या कुछ शूटिंग सेट्स पर मौजूद रहने से कोई स्टार नहीं बन जाता। उनके मुताबिक, इससे व्यक्ति सिर्फ एक अभिनेता कहलाता है, जो किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा होता है। उनके इन पोस्ट्स के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है। कुछ लोग अमीषा की बातों का समर्थन कर रहे हैं और मानते हैं कि आज बॉलीवुड में PR और सोशल मीडिया इमेज के जरिए स्टारडम बनाने की कोशिश होती है। वहीं कुछ यूजर्स इसे नई पीढ़ी के कलाकारों पर अप्रत्यक्ष हमला बता रहे हैं।
अमीषा पटेल अक्सर सोशल मीडिया पर बेबाक अंदाज में अपनी राय रखने के लिए जानी जाती हैं। इससे पहले भी वह बॉलीवुड, फिल्म इंडस्ट्री और स्टार सिस्टम को लेकर कई बार खुलकर बयान दे चुकी हैं।