☰
×

आलिया भट्ट की फिल्म ‘डोंट बी शाय’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, वीडियो में जाने रणबीर-नीतू कपूर समेत दोनों परिवार पहुंचे

 

मुंबई में गुरुवार को आलिया भट्ट की प्रोड्यूस की हुई फिल्म ‘डोंट बी शाय’ की स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की गई। इस खास मौके पर आलिया भट्ट अपने पति रणबीर कपूर के साथ पहुंचीं। रणबीर कपूर की मां और अभिनेत्री नीतू कपूर भी स्क्रीनिंग में शामिल हुईं। इसके अलावा आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट, मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बने। स्क्रीनिंग के दौरान दोनों परिवारों ने साथ में तस्वीरें भी खिंचवाईं, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

बॉलीवुड सितारों ने लगाई स्क्रीनिंग में मौजूदगी

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/fyhsgESV6bE?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/fyhsgESV6bE/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

‘डोंट बी शाय’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे पहुंचे। इनमें करण जौहर, वरुण धवन, अयान मुखर्जी, शरवरी वाघ और समय रैना समेत कई सेलेब्स शामिल रहे। फिल्म से जुड़े कलाकारों और टीम के लिए यह स्क्रीनिंग खास मौका रही, जहां बॉलीवुड के कई लोगों ने फिल्म को लेकर अपनी शुभकामनाएं दीं।

आलिया और शाहीन ने किया प्रोड्यूस

‘डोंट बी शाय’ को आलिया भट्ट और उनकी बहन शाहीन भट्ट ने अपने प्रोडक्श हाउस एटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस के तहत बनाया है। फिल्म 25 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म चार नए एक्टर्स और एक डेब्यूटेंट डायरेक्टर के साथ दर्शकों के सामने आई है।

नए कलाकारों को लॉन्च करने को लेकर उत्साहित हैं आलिया

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में आलिया भट्ट ने नए कलाकारों और निर्देशक को लेकर अपनी खुशी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि 14 साल पहले उन्होंने एक एक्टर के तौर पर अपना डेब्यू किया था और अब 14 साल बाद वह चार नए एक्टर्स और एक डेब्यूटेंट डायरेक्टर को पेश कर रही हैं।आलिया ने यह भी कहा था कि इस समय वह नए कलाकारों से ज्यादा नर्वस महसूस कर रही हैं और उनके पेट में तितलियां उड़ रही हैं।

प्रोड्यूसर के तौर पर नई पारी

आलिया भट्ट पहले भी अभिनय के क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुकी हैं। अब प्रोड्यूसर के तौर पर वह नई कहानियों और नए टैलेंट को मौका देने की दिशा में काम कर रही हैं। ‘डोंट बी शाय’ उनके प्रोडक्शन हाउस की शुरुआती बड़ी परियोजनाओं में से एक है।