×

Alia Bhatt: कृति सेनन से पहले आलिया भट्ट बनने वाली थी राब्ता में सुशांत की हीरोइन

 

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आज हमारे बीच नहीं है। उनके निधन को एक साल होने वाला है। सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के उन अभिनेताओं की लिस्ट में आते हैं जिन्होंने अपने करियर में कई यादगार फिल्मों में काम किया है। सुशांत सिंह राजपूत ने बहुत कम ही समय में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अच्छी पकड़ बनाई और लोगों के बीच भी वो काफी ज्यादा लोकप्रिय रहे हैं। अपने छोटे से करियर में सुशांत सिंह राजपूत ने काय पो चे, एम एस धोनी, पीके, छिछोरे, केदारनाथ, शुद्ध देसी रोमांस और राब्ता जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुशांत की फिल्म राब्ता को रिलीज़ हुए 4 साल पूरे हो गए हैं। उनकी ये फिल्म 9 जून 2016 में रिलीज की गई थी।

जिसमें मुख्य किरदार के रूप में सुशांत सिंह राजपूत के अलावा अभिनेत्री कृति सेनन नजर आई थी। हाल ही में कृति सेनन ने इस फिल्म के चार साल पूरे होने के मौके पर एक पोस्ट शेयर करते हुए सुशांत सिंह राजपूत को याद भी किया था। ये पहली बार था जब दोनों का एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन दिनेश विजान ने किया था। ये एक रोमांटिक फिल्म थी।

ऐसा कहा जाता है कि फिल्म में कृति सेनन से पहले अभिनेत्री आलिया भट्ट को कास्ट किया था। लेकिन बाद में आलिया ने करण जौहर की फिल्म की वजह से सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म राब्ता को करने से मना कर दिया था। खबरों के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि कहा जाता है कि फिल्म राब्ता के लिए सबसे पहले आलिया भट्ट को साइन किया गया था।

लेकिन बाद में अभिनेत्री ने करण जौहर की फिल्म शुद्धि की वजह से राब्ता को करने से मना कर दिया था। क्योंकि दोनों ही फिल्में पुनर्जन्म पर आधारित थी। हालांकि बाद में करण जौहर की फिल्म शुद्धि ठंडे बस्ते में चली गई और आज तक रिलीज नहीं हुई। इसके बाद आलिया की जगह कृति सेनन को फिल्म में कास्ट किया गया था।