×

Ali Faizal ने शेयर की एक हास्यास्पद तस्वीर, अजीब किस्म के लुक में नजर आए अभिनेता।

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क !!! बॉलीवुड के गुड्डू भईया यानि की अली फैजल अपनी अदाकारी के लिए तो चर्चित हैं ही। इसके अलावा वे अपने सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए भी काफी सुर्ख़ियों में रहते हैं। 

अली ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी एक फनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि, भाइयों और मेरी चंद हॉलीवुडिया बहनों से इतना ही कहना चाहूंगा कि हम भी लोग बना सकते हैं। मैं पूछता हूं कि लुक में किया हैं? लुक में दर्द है जी। लुक में अंदरूनी झलक है। जी लुक भीतर है मेट आ है। जो भी है, लुक लुक है। अरे बाबा लुक! आर यू लुकिंग? आर यू लुकिंग फॉर मी? हे आई नो आई नो... लगता है यह मैं नहीं हूं। लेकिन अगर वो मस्सा हटा दिया जाए। तो मैजिकली  इस चित्र में आपको सिर्फ मैं दिखूंगा। बिकॉज हिप्स डोंट लाई, सी यू नेक्स्ट वीक।"
 
इस शेयर की गई तस्वीर में अली एक गंजे और दांत टूटे हुए एक बूढ़े व्यक्ति के रुप में नजर आ रहे हैं। उन्होंने चश्मा लगाया हुआ है और एक शॉल ओढ़े हुए वे काफी फनी लग रहें हैं।
 
बता दें कि अली आखिरी बार नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज रे में मुख्य किरदार में नजर आए थे। अली फुकरे 3, हैप्पी अब भाग जाएंगी और डेथ ऑन द नील जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।


न्यूज हेल्पलाइन