‘घिस घिस घिस’ गाने से चर्चा में अक्षय कुमार, वीडियो में देंखे भोजपुरी तड़के के साथ रिलीज हुआ ‘वेलकम टू द जंगल’ का नया सॉन्ग
बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar की आने वाली फिल्म Welcome To The Jungle का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ सोमवार को रिलीज हो गया। रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। गाने में अक्षय कुमार भोजपुरी एक्ट्रेस Akshara Singh के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।
यह गाना पूरी तरह भोजपुरी स्टाइल में तैयार किया गया है, जिसमें तेज बीट्स, रंगीन सेट और एनर्जेटिक डांस देखने को मिल रहा है। गाने के बोल और प्रस्तुति को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे एंटरटेनिंग बता रहे हैं, तो कुछ यूजर्स गाने के डबल मीनिंग लिरिक्स को लेकर चर्चा कर रहे हैं।अक्षय कुमार ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर गाने की झलक साझा करते हुए लिखा, “फटेगा स्पीकर और ब्रेक होगा पूरा डांस फ्लोर। घिस घिस घिस सॉन्ग आज रिलीज हो रहा है।” इसके बाद फैंस के बीच गाने को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई।
फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े जानकारों का मानना है कि लगातार अलग-अलग तरह के कंटेंट पर काम कर रहे अक्षय कुमार अब क्षेत्रीय दर्शकों तक पहुंच बनाने की रणनीति पर भी फोकस कर रहे हैं। भोजपुरी संगीत और कलाकारों की लोकप्रियता को देखते हुए फिल्म में भोजपुरी तड़का जोड़ने की कोशिश की गई है।गाने में अक्षरा सिंह की मौजूदगी भी खास चर्चा में है। भोजपुरी इंडस्ट्री में उनकी मजबूत फैन फॉलोइंग मानी जाती है और यही वजह है कि गाने को उत्तर भारत और भोजपुरी दर्शकों के बीच तेजी से देखा जा रहा है।
फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘वेलकम’ का नया भाग है, जिसमें कई बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर पहले से ही काफी चर्चा थी और अब नए गाने ने इसे और सुर्खियों में ला दिया है।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर गाने के वीडियो क्लिप्स तेजी से वायरल हो रहे हैं। फैंस गाने के डांस स्टेप्स और म्यूजिक पर रील्स भी बना रहे हैं। आने वाले दिनों में यह गाना म्यूजिक चार्ट्स पर कितना असर डालता है, इस पर भी सभी की नजरें रहेंगी।