☰
×

अक्षय ने ट्विंकल को किया फोन, वीडियो में देंखे सुबह 6 बजे भजन बजाने पर लगी क्लास; करण-रवि किशन हंसते रहे

 

अभिनेता अक्षय कुमार हाल ही में रवि किशन के साथ करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण सीजन-9’ में पहुंचे। शो के दौरान अक्षय ने अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना को फोन लगा दिया। उन्होंने फोन का स्पीकर ऑन किया तो बातचीत ने मजेदार मोड़ ले लिया। ट्विंकल ने फोन उठाते ही अक्षय की ऐसी शिकायतें शुरू कर दीं कि करण जौहर और रवि किशन अपनी हंसी नहीं रोक पाए।दरअसल, शो में एक चैलेंज के तहत अक्षय को पांच अंक हासिल करने के लिए फोन पर किसी से एक खास वाक्य बुलवाना था। इसके लिए उन्होंने ट्विंकल को कॉल किया। अक्षय ने उनसे प्यार से बात करने की गुजारिश की, लेकिन ट्विंकल ने उल्टा उनकी आदतों की शिकायत करना शुरू कर दिया।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/3p_lsCuLzng?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/3p_lsCuLzng/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

सुबह 6 बजे भजन बजाने पर जताई नाराजगी

ट्विंकल ने अक्षय से कहा कि पिछली रात वह मुश्किल से सो पाई थीं और सुबह-सुबह अक्षय ने उन्हें जगा दिया। उन्होंने नाराजगी जताते हुए पूछा कि आखिर सुबह 6 बजे कौन भजन बजाता है। ट्विंकल ने यह भी कहा कि अक्षय सिर्फ भजन नहीं बजाते, बल्कि उससे भी तेज आवाज में गाने लगते हैं।उन्होंने मजाकिया अंदाज में अक्षय की तुलना भजन गायक अनूप जलोटा से करते हुए कहा कि वह ऐसे गाते हैं, जैसे अनूप जलोटा हों। ट्विंकल की यह बात सुनकर शो में मौजूद करण जौहर और रवि किशन हंसने लगे।

बाथरूम का दरवाजा खुला छोड़ने की भी शिकायत

ट्विंकल ने अक्षय की एक और आदत को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि वह कई बार अक्षय से बाथरूम का दरवाजा ठीक से बंद करने के लिए कह चुकी हैं, लेकिन वह उनकी बात पर ध्यान नहीं देते। फोन पर ट्विंकल ने कहा, "मैंने तुम्हें कितनी बार कहा है कि कम से कम बाथरूम का दरवाजा ठीक से बंद किया करो।"अक्षय इस दौरान ट्विंकल को मनाने की कोशिश करते रहे, लेकिन उनकी शिकायतों का सिलसिला जारी रहा। उनकी बातचीत ने शो का माहौल और भी हल्का-फुल्का बना दिया।

बिना फीस शो में आने पर भी किया तंज

बातचीत के दौरान ट्विंकल को जब पता चला कि अक्षय बिना फीस लिए इस शो में पहुंचे हैं, तो उन्होंने इस पर भी मजेदार अंदाज में तंज कसा। हालांकि, फोन कॉल का पूरा मजा उनकी घरेलू शिकायतों और अक्षय की आदतों पर की गई टिप्पणियों ने बढ़ा दिया।शो में अक्षय और ट्विंकल की यह बातचीत दर्शकों के लिए मनोरंजन का खास हिस्सा बन गई। करण जौहर और रवि किशन भी ट्विंकल के बेबाक अंदाज पर ठहाके लगाते नजर आए।