☰
×

पान मसाला विज्ञापन मामले में अजय देवगन पहुंचे बॉम्बे हाईकोर्ट: वीडियो में जाने 8FDA के नोटिस को दी चुनौती, 4 नवंबर को हो सकती है सुनवाई

 

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने पान मसाला विज्ञापन से जुड़े मामले में महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के लीगल नोटिस को बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती दी है। अभिनेता ने अपनी याचिका में FDA के नियमों की संवैधानिक वैधता पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि किसी विज्ञापन में अभिनेता के तौर पर काम करने के लिए सीधे उन्हें नोटिस जारी करना उचित नहीं है। इस मामले में कार्रवाई की जिम्मेदारी संबंधित विज्ञापन देने वाली कंपनी और निर्माता की होनी चाहिए।अजय देवगन की याचिका पर 4 नवंबर को बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश महेश चंद्र त्रिपाठी और जस्टिस अद्वैत सेठना की पीठ में सुनवाई होने की संभावना है। यह विवाद विमल इलायची के विज्ञापन से जुड़ा है, जिसे महाराष्ट्र FDA प्रतिबंधित विमल पान मसाला का अप्रत्यक्ष प्रचार मान रहा है।

FDA ने अजय, शाहरुख और टाइगर को भेजा था नोटिस

महाराष्ट्र FDA ने अगस्त 2026 में अभिनेता अजय देवगन, शाहरुख खान और टाइगर श्रॉफ को नोटिस जारी किए थे। विभाग का आरोप है कि तीनों कलाकारों ने विमल इलायची के विज्ञापन में काम करके प्रतिबंधित पान मसाला का अप्रत्यक्ष प्रचार किया है।FDA का कहना है कि इलायची के नाम से चलाए जा रहे विज्ञापन के जरिए उसी ब्रांड के पान मसाला को बढ़ावा दिया जा रहा है। विभाग ने कलाकारों से इस विज्ञापन से जुड़े उनके संबंध और प्रतिबंधित उत्पाद के प्रचार को लेकर जवाब मांगा था।

अजय देवगन ने याचिका में क्या कहा?

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/EVVfHMpXF0Q?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/EVVfHMpXF0Q/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

अजय देवगन ने अपनी याचिका में तर्क दिया है कि वे केवल एक अभिनेता और ब्रांड एंडोर्सर के रूप में विज्ञापन में दिखाई दिए हैं। ऐसे में निर्माता कंपनी के बजाय सीधे अभिनेता को नोटिस जारी करना मनमाना कदम है।उन्होंने FDA के संबंधित नियमों की संवैधानिक वैधता को भी चुनौती दी है। अभिनेता का पक्ष है कि अगर विज्ञापन या उत्पाद को लेकर कोई नियमों का उल्लंघन हुआ है, तो उसकी जिम्मेदारी निर्माता और संबंधित कंपनी की होनी चाहिए।

FDA कमिश्नर बोले- तीनों कलाकारों के खिलाफ जांच पूरी

महाराष्ट्र FDA के कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने शुक्रवार को बताया कि अजय देवगन, शाहरुख खान और टाइगर श्रॉफ के खिलाफ विभागीय जांच और सुनवाई की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। उनके मुताबिक, तीनों कलाकारों ने नोटिस का जवाब दिया था और सुनवाई के लिए समय मांगा था।मुंढे ने कहा कि जांच में विभाग ने तीनों कलाकारों को राज्य के नियमों का उल्लंघन करने वाला पाया है। अब मामला आगे की कार्रवाई के लिए जॉइंट कमिश्नर के पास भेजा जाएगा।

बिना लंबी अदालती प्रक्रिया के लग सकता है जुर्माना

FDA के मुताबिक, मामला अब एडजुडिकेशन यानी अर्ध-न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ेगा। इस प्रक्रिया में सक्षम अधिकारी उपलब्ध तथ्यों और जवाबों की जांच कर नियमों के उल्लंघन पर फैसला ले सकते हैं। गैर-आपराधिक मामलों में इसके तहत लंबी अदालती कार्यवाही के बिना आर्थिक जुर्माना लगाया जा सकता है।अजय देवगन के हाईकोर्ट पहुंचने के बावजूद FDA कमिश्नर ने स्पष्ट किया है कि विभाग जॉइंट कमिश्नर के स्तर पर अपनी प्रक्रिया जारी रखेगा। अब इस मामले में 4 नवंबर को होने वाली संभावित सुनवाई पर सबकी नजर रहेगी।