×

एल्विश यादव के बाद अब कुशाल टंडन ने करण वीर मेहरा पर कसा तंज, कहा- इसका पाकिस्तान का टिकट करवाओ

 

पहलगाम हमला आज भी लोगों के मन में जिंदा है। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया। पूरा देश इस घटना पर शोक मना रहा है। इसी बीच 'बिग बॉस 18' के विनर करणवीर मेहरा ने भी इस हमले पर दुख जताते हुए एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह एक कविता सुना रहे थे। हालांकि इसके बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। एल्विश यादव ने भी करणवीर को इसके लिए ताना मारा था और अब कुशाल टंडन ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। आइये हम जानते हैं उन्होंने क्या कहा है।

कुशाल टंडन ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, कुशाल टंडन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने करणवीर मेहरा की वही पोस्ट शेयर की है, जिसमें वह पहलगाम हमले पर दुख जता रहे हैं। कुशाल ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि 'अरे भाई, बाथरूम का पानी बंद कर दो और पाकिस्तान की टिकट कटा लो।' वहीं, अब इस पोस्ट पर यूजर्स ने भी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है।

करणवीर ने कविता सुनाई

गौरतलब है कि करणवीर मेहरा ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर ये धरती बंट गई तो क्या चांद-तारे बच जाएंगे? नदियों को कुछ नाम दे दिए गए तो बहने वाली धाराओं का क्या होगा? शिव की गंगा भी पानी है, आब-ए-जमजम भी पानी है...पंडित भी पीता है, मोला भी पीता है, फिर पानी का धर्म क्या होगा? वीडियो में करणवीर ने और क्या कहा? इसके लिए आप उनका वीडियो देख सकते हैं।

एक पूर्व-आक्रमण

बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 28 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी। इस घटना के बाद भारत पाकिस्तान के खिलाफ सख्त हो गया और तुरंत कई बड़े फैसले लिए। भारत के इन फैसलों से पाकिस्तान नाराज हो गया और भारत को गीदड़भभकी देने लगा। हालांकि, यह मामला अभी भी चर्चा में है और अब देखना यह है कि आगे क्या होता है।