अभिनेत्री सुष्मिता सेन की बेटी ने बताया फिल्म हैरी पॉटर की मोरल स्टोरी
बॉलीवुड की अभिनेत्री सुष्मिता सेन अक्सर चर्चा में बनी रहती है। वो आए दिन अपने सोशल मीडिया अकांउट पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है जो उनके फैंस को काफी ज्यादा पसंद आती है। अब हाल ही में सुष्मिता सेन ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसको इस वक्त काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में सुष्मिता सेन के साथ उनकी बेटी अलीशा दिखाई दे रही है। जिसमे ये दोनों एक दूसरे से सवाल जवाब करती हुई नजर आ रही है। सुष्मिता सेन के इस वीडियो में हॉलीवुड की मशहूर फिल्म हैरी पॉटर के बारे में बात की जा रही है।
अब दोनों मां बेटी की इस बातचीत को अभिनेत्री के चाहने वाले काफी पसंद कर रहे है। अब तक उनके इस वीडियो को 4 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके है। अगर हम सुष्मिता सेन की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो दिनों मॉडल रोहमन शॉल को डेट कर रही है।