☰
×

बदहाल कमरे में 4 कुत्तों के साथ मिले एक्टर शरद कपूर, एनिमल क्रूएलिटी की शिकायत पर पहुंची टीम; वीडियो में जाने सामने आई दूसरी वजह

 

शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जोश' में नजर आ चुके अभिनेता शरद कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में वह बेहद खराब हालत वाले कमरे में चार कुत्तों के साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं। शुरुआत में मामला पशु क्रूरता से जुड़ा बताया गया, जिसके बाद पशु कल्याण से जुड़े लोग उनके कुत्तों को रेस्क्यू करने पहुंचे। हालांकि, मौके पर पहुंचने के बाद सामने आया कि यह पशु क्रूरता का मामला नहीं, बल्कि अभिनेता की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से जुड़ा है। दावा किया गया है कि खराब स्वास्थ्य के कारण वह अपने चारों कुत्तों की देखभाल नहीं कर पा रहे हैं।

रेस्क्यू के लिए मांगी गई थी एंबुलेंस

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/b59Y66imvN8?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/b59Y66imvN8/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

बेजुबान पब्लिक वेलफेयर ट्रस्ट की संस्थापक हेमा चौधरी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से शरद कपूर के कई वीडियो साझा किए हैं। उनके मुताबिक, कुछ समय पहले उनसे चार कुत्तों को रेस्क्यू करने के लिए एंबुलेंस उपलब्ध कराने को कहा गया था।उन्हें बताया गया था कि अभिनेता के घर पर पशु क्रूरता का मामला है और इसी वजह से कुत्तों को वहां से निकालने की जरूरत है। इसके बाद हेमा चौधरी मौके पर पहुंचीं। हालांकि, वहां की स्थिति देखने के बाद उन्होंने बताया कि मामला वैसा नहीं था, जैसा उन्हें पहले बताया गया था।

स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से जूझ रहे हैं अभिनेता

हेमा चौधरी के अनुसार, शरद कपूर खुद स्वास्थ्य संबंधी समस्या से जूझ रहे हैं। इसी वजह से वह अपने चारों कुत्तों की ठीक से देखभाल नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि अभिनेता के साथ पशु क्रूरता जैसा व्यवहार होने की बात सही नहीं है, बल्कि उन्हें मदद की जरूरत है।

संजय दत्त के घर से खाना आने के दावे पर भी उठाए सवाल

हेमा चौधरी ने उस फाउंडेशन के दावों पर भी सवाल उठाए, जिसने उनसे एंबुलेंस मांगी थी। उनके मुताबिक, फाउंडेशन की ओर से दावा किया गया था कि अभिनेता और उनके कुत्तों के लिए संजय दत्त के घर से दाल-चावल भेजे जा रहे हैं।हालांकि, हेमा चौधरी का दावा है कि मौके पर न तो खाने की कोई व्यवस्था दिखाई दी और न ही कमरे की सफाई की जा रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित फाउंडेशन वास्तव में अभिनेता की मदद नहीं कर रहा था।फिलहाल शरद कपूर की स्थिति और उनके चारों कुत्तों की देखभाल को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। मामले से जुड़े सभी दावे हेमा चौधरी की ओर से साझा की गई जानकारी पर आधारित हैं।