×

Raksha Bandhan: अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन में हुई खूबसूरत हसीन की एंट्री

 

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार आने वाले दिनों में करीब आधा दर्जन से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले हैं। जिसमें उनकी फिल्म रक्षा बंधन भी शामिल है। जिसका ऐलान काफी समय पहले ही मेकर्स ने कर दिया था। अब अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। फिल्म की कास्टिंग में लीड अभिनेत्री का नाम शामिल हो गया है वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की सबसे शानदार और बेहतरीन एक्ट्रेस भूमि पेडणेकर है। इस बात की जानकारी अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए दी हैं। जिसमें अभिनेता अक्षय कुमार ने बताया है कि उनकी फिल्म रक्षा बंधन में भूमि पेडणेकर उनके साथ ऑनस्क्रीन एक बार फिर से नजर आने वाली है।अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, जब आप खुश होते हैं तो ये दिखाता है कि वास्तव में हम हैं। रक्षा बंधन में भूमि पेडणेकर को रखने के लिए बेहद खुश हैं। इसके साथ अभिनेता ने एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें अक्षय कुमार के साथ आनंद एल राय और भूमि पेडणेकर एक साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान तीनों ही हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं।

बता दें कि फिल्म रक्षा बंधन का निर्देशन आनंद एल रॉय करने वाले हैं। इसका निर्माण केप ऑफ गुड फिल्म्स के साथ येलो प्रोडक्शन हाउस के तले किया जा रहा है। इससे पहले अक्षय कुमार और भूमि पेडणेकर की जोड़ी को आप फिल्म टॉयलेट: एक प्रेम कथा में देख चुके हैं।

Sushant Rajput Death: कोर्ट ने खारिज की सुशांत सिंह राजपूत के पिता की याचिका, जाने क्या है पूरा मामला

Alia Bhatt: गंगूबाई काठियावाड़ी की रिलीज का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर

बोमन ईरानी पर टूटा दुखों का पहाड़, इस करीबी शख्स का हुआ निधन