×

आमिर खान ने जगद्गुरु रामानंदाचार्य से की मुलाकात, वीडियो में जाने गर्मजोशी से लगाया गले; आध्यात्मिक चर्चा में दिखे प्रभावित

 

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान हाल ही में जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी सतीशाचार्य महाराज से मिले। दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। इस दौरान आमिर खान ने आध्यात्मिक गुरु के प्रति अपना आभार व्यक्त किया और उनका आशीर्वाद लिया। मुलाकात का वीडियो जगद्गुरु महाराज की सोशल मीडिया टीम ने शेयर किया है, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए जगद्गुरु महाराज की टीम ने इसे आध्यात्म और सिनेमा जगत की दो प्रमुख हस्तियों की मुलाकात बताया। वीडियो में आमिर खान आध्यात्मिक गुरु से मुलाकात करते और उनसे बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं।

गुरु से हाथ मिलाया और गर्मजोशी से लगाया गले

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/kGieyrn0iPA?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/kGieyrn0iPA/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

वीडियो में आमिर खान हल्के नीले और सफेद रंग का कुर्ता और काले रंग का पजामा पहने नजर आ रहे हैं। वह जगद्गुरु महाराज के पास पहुंचते हैं और उनसे हाथ मिलाते हैं। इसके बाद आमिर खान आध्यात्मिक गुरु को गर्मजोशी से गले लगाते हुए भी दिखाई देते हैं।मुलाकात के दौरान आमिर काफी सहज नजर आए। वह जगद्गुरु महाराज की बातें ध्यान से सुनते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में बातचीत के दौरान उनके चेहरे के हाव-भाव से भी उनके प्रभावित होने की झलक नजर आती है।

आध्यात्मिक गुरु का लिया आशीर्वाद

जगद्गुरु महाराज की सोशल मीडिया टीम के अनुसार, आमिर खान ने मुलाकात के दौरान उनका आशीर्वाद लिया और आध्यात्मिक विषयों पर बातचीत की। आमिर ने गुरु के प्रति अपना आभार भी व्यक्त किया।मुलाकात से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद आमिर खान के फैंस के बीच भी इसकी चर्चा शुरू हो गई है। आमिर खान को आमतौर पर अपनी फिल्मों और सामाजिक मुद्दों को लेकर चर्चा में देखा जाता है, लेकिन इस बार वह एक आध्यात्मिक गुरु के साथ मुलाकात को लेकर सुर्खियों में हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो चर्चा में

जगद्गुरु महाराज की टीम की ओर से शेयर किए गए इस वीडियो में मुलाकात के अलग-अलग पल देखने को मिल रहे हैं। वीडियो के साथ टीम ने लिखा कि आध्यात्म और सिनेमा जगत की दो प्रमुख हस्तियां एक साथ आईं।मुलाकात के दौरान आमिर खान का सहज अंदाज और जगद्गुरु महाराज के साथ उनकी बातचीत वीडियो में साफ नजर आती है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।