68 की उम्र में अकेले जिंदगी बिताने वाली Rekha ने कभी नहीं इस्तेमाल किया अपने पिता का सरनेम, ये है सबसे बड़ा कारण
Updated: Oct 10, 2022, 13:08 IST
मनोरंजन न्यूज डेस्क। आज बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी कहीं जाने वाले रेखा का जन्मदिन है। रेखा ने आज अपनी जिंदगी के 68 साल पूरे कर लिए हैं। आपको बता दें कि रेखा का जन्म 10 अक्टूबर को हुआ था। अभिनेत्री रेखा बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर, खूबसूरत और शानदार अभिनेत्री हैं। जिन्होंने अपने अभिनय करियर के दौरान अब तक कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपनी हर फिल्मों में अलग-अलग किरदार से लोगों को प्रभावित किया है। इसके अलावा रेखा अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती है।
लेकिन वह अपने सरनेम का इस्तेमाल नहीं करती है। खबरों में ऐसा बताया जाता है कि रेखा अपने पिता रामास्वामी गणेशन जो जेमिनी गणेशन के नाम से मशहूर थे। इतना नहीं उन्हें किंग ऑफ रोमांस भी कहा जाता था। अभिनेत्री ने कभी अपने पिता का सरनेम इस्तेमाल नहीं किया। क्योंकि वह उनसे बेहद नफरत करती थी।