×

Raksha Bandhan 2022 एक दूसरे पर जान छिड़कते हैं बाॅलीवुड के इन भाई बहनों की जोड़ी

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। देशभर में आज यानी 11 अगस्त को रक्षा बंधन का त्यौहार सेलिब्रेट किया जा रहा है। रक्षा बंधन के मौके पर बहने अपने भाई को राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड के सगे भाई बहनों की जोड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं। इनकी जोड़ी काफी मशहूर है और इन बॉलीवुड भाई बहनों को की जोड़ी को लोग पसंद भी करते हैं।

सलमान खान और अर्पिता खान शर्मा

सलमान खान अपनी बहन अर्पिता खान शर्मा से बेहद प्यार करते हैं और कई मौकों पर वह अपनी बहन के प्रति अपने प्यार को जाहिर कर चुके हैं। आपको बता दें किए अर्पिता की शादी के मौके पर सलमान भावुक नजर आए थे। वो हर साल अपनी बहन से राखी बंधवाते हैं और उन्हें खास उपहार भी देते हैं।

सारा अली खान और इब्राहिम अली खान

सारा अली खान और इब्राहिम अली खान की जोड़ी सबसे क्यूट भाई बहनों की जोड़ियां लिस्ट में आती है। सारा अपने भाई इब्राहिम की टांग खिंचाई करने का एक भी मौका नहीं छोड़ती है। लेकिन वो अपने भाई पर जान छिड़कती हैं।

अक्षय कुमार और अलका भाटिया

अक्षय कुमार की बहन का नाम अलका भाटिया है और वो अपनी बहन से बहुत प्यार करते हैं और उनकी इज्जत करते हैं। अभिनेता ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी बहन से जुड़े बचपन के किस्से को साझा किया था। जिसमें उन्होंने कहा था किए वह हर साल राखी के मौके पर आपकी बहन के घर जाते हैंए उनसे राखी बनवाते हैं और इसके बाद उनके पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेते हैं।

रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी

अभिनेता रणबीर कपूर अपनी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी की बहुत इज्जत करते हैं और वह उनका बहुत ख्याल भी रखते हैं। कई मौकों पर रिद्धिमा कपूर अपने भाई रणबीर कपूर के साथ तस्वीर शेयर कर अपने प्यार का इजहार कर चुकी हैं।

रिया कपूरए सोनम कपूर और हर्षवर्धन कपूर

इन दोनों भाई बहनों की जोड़ी भी काफी मशहूर है। सोनम कपूर अपने भाई का बहुत ध्यान रखती हैं वही हर्षवर्धन भी अपनी बहन सोनम और रिया कपूर का ख्याल रखते हैं सोनम हर साल अपने भाई को राखी बांधती हैं।