×

Priyanka Chopra ने Alia Bhatt की प्रेग्नेंसी पर दी अपनी प्रतिक्रिया, वायरल हो रहा वीडियो

 
मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री और ग्लोबल आइकन बन चुकी प्रियंका चोपड़ा करीब 3 साल बाद भारत वापस आ गई है। आपको बता दें कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से वह पिछले 3 सालों से भारत नहीं आ पा रही थी। हालांकि अब वह वापस आ चुकी और अपने देश लौटने की खुशी उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रही है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने एयरपोर्ट पर मौजूद सभी लोगों का हाथ मिलाकर अभिवादन भी किया, इतना ही नहीं घर पहुंचते ही प्रियंका चोपड़ा ने सबसे पहले अपने फैंस के साथ कई तस्वीरें शेयर की है।

सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है और इसके साथ ही उन्होंने आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। जब प्रियंका चोपड़ा एयरपोर्ट से बाहर आ रही थी तब वहां मौजूद मीडिया पर्सन ने उनसे आलिया भट्ट की प्रेगनेंसी के बारे में सवाल किया था।

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने मीडिया कर्मी को कोई जवाब नहीं दिया वो बस हल्की सी मुस्कुराकर अपनी प्रतिक्रिया दी और अपनी कार में जाकर बैठ गई। प्रियंका चोपड़ा का यह रिएक्शन देखकर फैंस खुश है। प्रियंका चोपड़ा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा ऑल डेनिम लुक में वाइट स्नीकर के साथ काफी प्यारी लग रही है।

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टा पर कई स्टोरीज भी शेयर की है। जिसमे देखा जा सकता है कि वह करण जौहर का चैट शो कॉफी विद करण देख रही और कई तस्वीरों में मुंबई की सड़के दिखाई दे रही है। जिसको शेयर करते हुए उन्होंने का मुंबई मेरी जान कहा। अगर हम बात करें प्रियंका चोपड़ा की काम की तो वह आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नजर आने वाली है। जिसमें उनकी बॉलीवुड और हॉलीवुड प्रोजेक्ट शामिल है।