×

Ajay Devgan Upcoming Movies: दृश्यम 2 के बाद इन फिल्मों से बॉक्स आफिस पर धमाका करने वाले हैं Ajay Devgn, देखें लिस्ट

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। फिल्म दृश्यम 2 रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा कारोबार कर रही है। पहले वीकेंड में अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ रूपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म की इस कमाई के आंकड़े को देखकर यह कहा जा रहा है कि, दृश्यम 2 लोगों को पसंद आ रही है और उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म आने वाले दिनों में और भी अच्छा है। बता दे अजय देवगन के अलावा आने वाले दिनों कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। जिसकी रिलीज का उनके चाहने वाले इंतजार कर रहे है। ऐसे में आज हम आपको अजय देवगन की अपकमिंग फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।

भोला
अजय देवगन की फिल्म भोला जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। आज कुछ समय पहले अजय देवगन ने बताया कि फिल्म का टीजर कल यानी ने मंगलवार को रिलीज किया जाएगा। जिसमें अजय देवगन के साथ अभिनेत्री तब्बू लीड रोल में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन भी अजय देवगन ने हीं किया है।

मैदान
अजय देवगन की जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट में मैदान है, यह एक बायोपिक फिल्म है ।जिसमें अजय देवगन एक फुटबॉल कोच का किरदार निभाने वाले हैं। फिल्म में अजय देवगन के अलावा प्रियामणि लीड रोल में नजर आने वाली है। ये फिल्म उम्मीद की जा रही है कि अगले साल रिलीज की जाएगी।

सिंघम 3
अजय देवगन जल्द ही अपनी सुपरहिट फ्रेंचाइजी सिंघम 3 पर काम करने वाले हैं। कुछ दिनों पहले रोहित शेट्टी ने इशारा किया था कि, वो इस फिल्म पर जल्द ही काम करेंगे। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस फिल्म पर अगले साल तक काम शुरू हो जाएगा।


गोलमाल 5
गोलमाल सीरीज की पांचवी फिल्म भी जल्द ही बनने वाली है, जिसमे अजय देवगन के अलावा तुषार कपूर और कुणाल खेमू जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आ सकते हैं। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी करने वाले हैं हालांकि आपको बता दें कि फिल्म को लेकर आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं किया गया है।

Govinda Naam Mera: Katrina Kaif को भी पसंद आया पति Vicky Kaushal की फिल्म गोविंदा नाम मेरा का ट्रेलर, बताया शानदार

<a href=https://youtube.com/embed/cxA2y9Tgl7o?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/cxA2y9Tgl7o/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

हाई थाई स्लिट ड्रेस में कहर ढा रही Janhvi Kapoor, वायरल तस्वीरें लोगों को आ रही पसंद

रेड 2
अजय देवगन जल्द ही अपनी फिल्म रेड का भी सीक्वल बना सकते हैं, ऐसा कुछ दिनों पहले खबरों में कहा जा रहा था। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म को लेकर मेकर की तरफ से आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं किया गया है।Kriti Sanon और Varun Dhawan की फिल्म भेड़िया की एडवांस बुकिंग शुरू, दृश्यम 2 को दे सकती हैं टक्कर