☰
×

टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग, फुटेज में देंखे ड्राइवर को लगी गोली; घायल को खुद गाड़ी चलाकर अस्पताल ले गए एक्टर

 

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/cXJ2M0P3eJE?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/cXJ2M0P3eJE/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ को लेकर मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आई है। रविवार शाम जुहू के पुष्पा पार्क इलाके में उनकी कार को निशाना बनाकर फायरिंग किए जाने की जानकारी सामने आई। बताया गया कि हमलावरों ने कार पर 5 राउंड गोलियां चलाईं। इस घटना में टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की खबर है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं और उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

रविवार शाम 7 बजे हुई फायरिंग

जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम करीब 7 बजे टाइगर श्रॉफ की कार जुहू के पुष्पा पार्क पहुंची थी। कार में टाइगर आगे की सीट पर बैठे थे, जबकि ड्राइवर गाड़ी चला रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद हमलावरों ने कार को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी।बताया जा रहा है कि शूटर्स ने करीब 5 राउंड गोलियां चलाईं। अचानक हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। फायरिंग के दौरान टाइगर श्रॉफ का ड्राइवर गोली लगने से घायल हो गया। घटना के बाद वह गाड़ी से बाहर निकल आया।

घायल ड्राइवर को खुद अस्पताल लेकर पहुंचे टाइगर

घटना के बाद टाइगर श्रॉफ ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी का स्टेयरिंग खुद संभाल लिया। ड्राइवर के घायल होने के बाद वह आगे की सीट से ड्राइविंग सीट पर आ गए और घायल ड्राइवर को लेकर अस्पताल पहुंचे।अस्पताल में उन्होंने ड्राइवर को भर्ती कराया, ताकि उसे समय पर इलाज मिल सके। रिपोर्ट के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ ने अपने हाथ की ड्रेसिंग भी करवाई। हालांकि, उनके हाथ में चोट कैसे लगी और उसकी गंभीरता कितनी है, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

पुलिस ने बढ़ाई टाइगर श्रॉफ की सुरक्षा

फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने टाइगर श्रॉफ की सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान तथा फायरिंग के पीछे की वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।फिलहाल घटना से जुड़े सभी पहलुओं की आधिकारिक पुष्टि और जांच के नतीजों का इंतजार है। यह भी स्पष्ट होना बाकी है कि हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ की कार को ही निशाना क्यों बनाया और इस घटना के पीछे कोई व्यक्तिगत रंजिश थी या कोई अन्य कारण।

बॉलीवुड में सुरक्षा को लेकर फिर उठे सवाल

मुंबई में एक अभिनेता की कार पर इस तरह फायरिंग की खबर सामने आने के बाद फिल्मी हस्तियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस की जांच से ही स्पष्ट होगा कि वारदात को किसने अंजाम दिया और इसके पीछे क्या मकसद था।