☰
×

Bigg Boss 20 Update: सलमान खान ने उड़ाए घरवालों के होश, इस कंटेस्टेंट की खत्म हुई एक लाइफ
 

 

रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में वीकेंड का वार एक बार फिर खूब मनोरंजन और ड्रामे से भरपूर रहा. सलमान खान ने जहां घरवालों को उनके गेम और रवैये को लेकर समझाया, वहीं शो में पहुंचे बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री के सितारों ने भी माहौल को मजेदार बना दिया.
रविवार के एपिसोड में आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वीर पहाड़िया और मीका सिंह जैसे सितारे नजर आए. कंटेस्टेंट्स को सरप्राइज गिफ्ट भी मिले. हालांकि, एपिसोड के आखिर में सलमान खान ने ऐसा ऐलान किया, जिससे घरवालों के चेहरे पर तनाव साफ दिखाई देने लगा.
उदिति सिंह के साथ सलमान ने की मस्ती
वीकेंड का वार में सलमान खान ने उदिति सिंह के साथ मजेदार अंदाज में बातचीत की. उन्होंने उदिति के एक्स बॉयफ्रेंड करण वाही के नाम को लेकर उनकी टांग खींची.
सलमान ने मजाकिया अंदाज में पूछा कि दिल टूटने का असली 'करण' क्या होता है. इसके बाद उन्होंने करण वाही के नाम से शब्दों का खेल करते हुए माहौल को और मजेदार बना दिया. कनिका मान भी इस मस्ती में शामिल हो गईं और 'वाही-वाही' कहकर उदिति की खिंचाई करने लगीं.
उदिति ने भी जवाब देते हुए कहा कि दिल टूटने के कई कारण होते हैं. सलमान ने इसी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि लेकिन एक ही 'वाही कारण' होता है.
माही विज और यंग डीएसए में हुई तीखी बहस
शो में माही विज और यंग डीएसए के बीच भी जमकर विवाद देखने को मिला. मीका सिंह ने घरवालों के लिए एक टास्क रखा था, जिसमें उन्हें बताना था कि वे घर के किस सदस्य को चुप कराना चाहते हैं.
यंग ने इस सवाल के जवाब में माही विज का नाम लिया. उन्होंने कहा कि बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट की जरूरत है, वकील की नहीं. यंग का आरोप था कि माही अक्सर काजी का समर्थन करती हैं और किसी के बीच विवाद होने पर उनकी तरफ से बोलने लगती हैं.
इसके बाद दोनों के बीच बहस काफी बढ़ गई. विवाद के दौरान माही ने यंग के स्टेटस पर टिप्पणी करते हुए उन्हें 'मच्छर' कह दिया. इस पर यंग काफी नाराज हो गए और उन्होंने माही से पूछा कि क्या वह उन्हें 'गटर' कह रही हैं. दोनों के बीच इस दौरान तीखी नोकझोंक देखने को मिली.
मैरी कॉम की एक लाइफ हुई खत्म
वीकेंड का वार का सबसे बड़ा ट्विस्ट उस समय आया जब सलमान खान ने नॉमिनेशन को लेकर बड़ा अपडेट दिया. इस हफ्ते मैरी कॉम समेत कुल 11 सदस्य नॉमिनेट हुए थे.
इन नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में सबसे कम वोट मैरी कॉम को मिले, जिसके चलते उनकी एक लाइफ खत्म हो गई. हालांकि, मैरी कॉम अभी भी शो में बनी हुई हैं और अगले हफ्ते के लिए भी नॉमिनेट हैं.
अब देखना होगा कि मैरी कॉम आने वाले एपिसोड में अपनी रणनीति में क्या बदलाव करती हैं और क्या वह बिग बॉस के घर में अपनी जगह बचाने में कामयाब रहती हैं.