Bigg Boss 20: 'उड़ता तीर' के प्रमोशन में पहुंचीं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना का भी दिखा स्टाइलिश अंदाज
सारा अली खान और आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'उड़ता तीर' को लेकर चर्चा में हैं। दोनों कलाकार फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इसी सिलसिले में सारा और आयुष्मान हाल ही में 'बिग बॉस 20' के सेट पर पहुंचे, जहां दोनों ने पैपराजी के सामने जमकर पोज दिए। इस दौरान दोनों का स्टाइलिश लुक भी देखने को मिला।
सारा ने ब्लैक आउटफिट में बिखेरा जलवा
सेट पर सारा अली खान ब्लैक कलर के फ्लोरल को-ऑर्ड सेट में नजर आईं। उन्होंने एम्ब्रॉयडरी वाले ब्लेजर को मैचिंग मिनी स्कर्ट के साथ स्टाइल किया था। उनका यह लुक ग्लैमरस होने के साथ-साथ काफी एलिगेंट भी लग रहा था।
सारा ने अपने लुक को स्लीक हाई बन, कोहल-लाइन्ड आईज और न्यूड लिपस्टिक के साथ कंप्लीट किया। डार्क ग्रीन पॉइंटेड हील्स ने उनके पूरे आउटफिट को एक अलग टच दिया। कैमरे के सामने सारा ने कई पोज दिए और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गईं।
आयुष्मान का दिखा डैशिंग अंदाज
वहीं आयुष्मान खुराना भी 'बिग बॉस 20' के सेट पर काफी स्टाइलिश नजर आए। उन्होंने व्हाइट फॉर्मल शर्ट के साथ ब्लैक टाई और ग्लॉसी ब्लैक लेदर बॉम्बर जैकेट पहनी थी।
आयुष्मान ने इसे लूज-फिटिंग ब्लैक ट्राउजर और मैचिंग फॉर्मल शूज के साथ पेयर किया। सेट हेयरस्टाइल और थिक बियर्ड में अभिनेता का लुक काफी अलग नजर आया। सारा के साथ उन्होंने पैपराजी के सामने कई तस्वीरें क्लिक कराईं।
मीका सिंह भी पहुंचे सेट पर
सारा और आयुष्मान के अलावा सिंगर मीका सिंह को भी 'बिग बॉस 20' के सेट पर स्पॉट किया गया। वह ऑल-ब्लैक फॉर्मल लुक में नजर आए। उन्होंने सिल्वर क्रिस्टल एम्ब्रॉयडरी वाले ब्लैक ब्लेजर को मैचिंग ट्राउजर और फॉर्मल शूज के साथ पहना था।
'प्रेम कीटाणु' के सितारों ने भी की शिरकत
'प्रेम कीटाणु' के कलाकार वीर पहाड़िया और आफिया सैयद भी शो के सेट पर नजर आए। वीर ने ब्लैक फॉर्मल शर्ट के साथ लूज-फिटिंग ट्राउजर और बेल्ट पहनी थी।
आफिया सैयद ने इलेक्ट्रिक ब्लू शरारा सेट में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। उन्होंने सिल्वर सेक्विन वर्क वाले हॉल्टर-नेक पेपलम कुर्ते के साथ मैचिंग शरारा और शीयर दुपट्टा कैरी किया था।
23 अक्टूबर को रिलीज होगी 'उड़ता तीर'
सारा अली खान और आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' को एक्शन-कॉमेडी फिल्म बताया जा रहा है। फिल्म में राहुल बोस, राम कपूर और गुलशन ग्रोवर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसका निर्देशन आकाश ए. कौशिक ने किया है।
फिल्म पहले 9 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई। अब 'उड़ता तीर' 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने की तैयारी में है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही चर्चा बनी हुई है।