☰
×

Bigg Boss 20: Rap Battle में भिड़े काजी तौकीर और रीति तिवारी, गाली-गलौज तक पहुंचा मामला
 

 

रियलिटी शो Bigg Boss 20 में कंटेस्टेंट्स के बीच विवाद लगातार देखने को मिल रहा है. गुरुवार के एपिसोड में रैप बैटल के दौरान काजी तौकीर और रीति तिवारी के बीच बहस हो गई. देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों एक-दूसरे पर तीखी टिप्पणियां करते नजर आए. इस दौरान उदिति सिंह भी काजी के समर्थन में उतर आईं.

Rap Battle के दौरान शुरू हुआ विवाद
लेटेस्ट एपिसोड में बिग बॉस ने घरवालों के बीच रैप बैटल का टास्क रखा था. इसके लिए यंग और काजी की दो टीमें बनाई गई थीं. उदिति और रीति को आमने-सामने परफॉर्म करना था, लेकिन उदिति ने शुरुआत में इस टास्क में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया.
इसके बाद बिग बॉस के कहने पर उदिति स्टेज पर पहुंचीं. काजी भी उनके समर्थन में स्टेज पर गए. शुरुआत में रैप बैटल सामान्य रहा, लेकिन बाद में एक-दूसरे को रोस्ट करने के दौरान मामला व्यक्तिगत टिप्पणियों तक पहुंच गया.
रीति की टिप्पणी पर भड़के काजी
रीति तिवारी ने रैप के दौरान उदिति पर टिप्पणी की, जिस पर काजी नाराज हो गए. दोनों के बीच बहस बढ़ने लगी और काजी ने विरोध जताते हुए कहा कि वह इस तरह के खेल का हिस्सा नहीं बनना चाहते.

बहस के दौरान काजी ने पुराना विवाद भी उठा दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि रीति ने पहले उनके पिता को लेकर भी अपशब्द कहे थे. इसके बाद दोनों तरफ से तीखी बयानबाजी देखने को मिली.
उदिति और रीति के बीच भी हुई बहस
विवाद में उदिति सिंह भी शामिल हो गईं. दोनों ने एक-दूसरे के लुक और कपड़ों को लेकर भी टिप्पणियां कीं. इसी दौरान उदिति ने रीति पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें अपने पिता के नाम पर निर्भर रहने के बजाय खुद की पहचान बनानी चाहिए.
घर में इस पूरे घटनाक्रम के दौरान माहौल काफी गर्म रहा और कई कंटेस्टेंट्स इस विवाद को लेकर अपनी-अपनी राय रखते नजर आए.
मनोज तिवारी से काजी ने की शिकायत
विवाद के बाद काजी तौकीर ने मनोज तिवारी से रीति के व्यवहार को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्होंने मनोज तिवारी का अपमान नहीं किया और उनका सम्मान करते हैं, लेकिन अगर किसी लड़की के खिलाफ रैप के दौरान अपशब्द कहे जाते हैं तो वह उसके खिलाफ आवाज उठाएंगे.

काजी ने यह भी कहा कि उनके लिए इस तरह का रैप स्वीकार्य नहीं है और उन्होंने मनोज तिवारी से रीति के व्यवहार पर ध्यान देने की बात कही.
Captaincy Task में भी हुआ घमासान
एपिसोड में घर के नए कैप्टन के चयन के लिए भी टास्क कराया गया. इस दौरान कंटेस्टेंट्स को उन सदस्यों को कैप्टेंसी की रेस से बाहर करना था, जिन्हें वे इस पद के लिए योग्य नहीं मानते.
टास्क के दौरान लव गिल, यंग, रीति तिवारी और आसिफ खान को घरवालों ने कैप्टेंसी की दौड़ से बाहर कर दिया. हर सदस्य ने इसके पीछे अपनी वजह बताई. हालांकि, कैप्टेंसी का यह टास्क अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है और आने वाले एपिसोड में इसका नतीजा सामने आएगा.