Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे का फूटा गुस्सा, कैप्टेंसी टास्क में भिड़े कंटेस्टेंट; काजी तौकीर हुए इमोशनल
Bigg Boss 20 के घर में कंटेस्टेंट्स के बीच विवाद और इमोशनल मोमेंट्स का सिलसिला जारी है. पिछले एपिसोड में खाने को लेकर आम्रपाली दुबे और माही विज के बीच हुई बहस के बाद अब आम्रपाली एक बार फिर इसी मुद्दे पर नाराज नजर आईं. वहीं कैप्टेंसी टास्क ने भी घर का माहौल गर्म कर दिया.
खाने को लेकर आम्रपाली ने जताई नाराजगी
भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे घर के सदस्यों के लिए लगातार खाना बनाने को लेकर परेशान नजर आईं. लेटेस्ट एपिसोड में उन्होंने साफ कहा कि वह कई दिनों से खाना बनाने का काम कर रही हैं और अब इसे आगे जारी नहीं रखना चाहतीं.
गुस्से में आम्रपाली ने घरवालों के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की और कहा कि वह अब किसी के लिए खाना नहीं बनाएंगी. उनके इस रवैये के बाद घर के माहौल में तनाव देखने को मिला.
कैप्टेंसी टास्क में बढ़ी गर्मी
एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क के दौरान भी कंटेस्टेंट्स के बीच खूब बहस देखने को मिली. टास्क के दौरान स्काउट ओपी और अरिशफा खान के बीच विवाद हो गया. मामला बढ़ने के बाद स्काउट काफी गुस्से में नजर आए.
इस दौरान उन्होंने कैमरे की तरफ देखते हुए अपने गेमिंग और यूट्यूब ग्रुप की ओर इशारा करते हुए 'खत्म कर दो' जैसी बात कही, जिसके बाद उनका रिएक्शन चर्चा में आ गया.
आसिफ को गले लगाकर रो पड़े काजी तौकीर
एपिसोड का एक भावुक पल तब आया, जब रात करीब दो बजे काजी तौकीर, आसिफ खान के पास पहुंचे. दोनों के बीच बातचीत के दौरान काजी काफी इमोशनल हो गए और आसिफ को गले लगाते हुए उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े.
इससे पहले काजी घर में 'जिंदगी एक सफर है सुहाना' गाना गाते हुए परफॉर्म करते भी दिखाई दिए थे.
कनिका मान को मिली टास्क की जिम्मेदारी
बिग बॉस हाउस में इस समय एक गेम भी चल रहा है, जिसमें कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे पर रंग डालते नजर आ रहे हैं. गेम के दूसरे राउंड में बिग बॉस ने कनिका मान को संचालन की जिम्मेदारी सौंपी.
कनिका को मिली इस जिम्मेदारी के दौरान घर के बाकी सदस्यों के बीच भी अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं.
काजी की गायकी पर फिदा हुईं आम्रपाली
काजी तौकीर ने अपनी गायकी से घर के कई सदस्यों का ध्यान खींचा है. आम्रपाली दुबे भी उनकी आवाज से प्रभावित नजर आईं. उन्होंने काजी से बातचीत के दौरान यहां तक कहा कि उनके गाने की वजह से वह नॉमिनेशन में उनका नाम नहीं ले सकतीं.
कनिका के लिए चीला बनाने पर पहले गुल्लू ने किया इनकार
एपिसोड में एक हल्का-फुल्का पल भी देखने को मिला. कनिका मान ने अंडे और चीला खाने की इच्छा जाहिर करते हुए गुल्लू से चीला बनाने के लिए कहा. शुरुआत में गुल्लू ने उनकी बात मानने से इनकार कर दिया.
हालांकि, जब कनिका ने उनकी तरफ पलटकर देखा तो गुल्लू अपना फैसला बदलते नजर आए. इस छोटे से मोमेंट ने घर के तनावपूर्ण माहौल के बीच दर्शकों को कुछ मजेदार पल भी दिए.