×

Durgamati Movie Review: दमदार कलाकार से सजी दुर्गा​मति की कहानी निकली कमजोर

 

कलाकार- भूमि पेडनेकर, अरशद वारसी, करण कपाड़िया, माही गिल, जिशु सेनगुप्ता आदि।

निर्देशक- जी अशोक

निर्माता- भूषण कुमार, अक्षय कुमार आदि।

अवधि- 2 घंटा 35 मिनट

स्टार- दो स्टार

आज यानी शुक्रवार को अमेज़न प्राइम पर बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की फिल्म दुर्गामती रिलीज हो चुकी है। फिल्म का ट्रेलर पिछले दिनों रिलीज किया गया था। जिसको दर्शकों की तरफ से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद कई लोग फिल्म की रिलीज का इंतजार बेसब्री से कर रहे थे। हालांकि अब फिल्म रिलीज हो गई है। अगर आप इस फिल्म को देखना चाहते है तो अमे​जन प्राइम वीडियो पर देख सकते है। लेकिन फिल्म को देखने से पहले इसका रिव्यू जरूर जान ले।

कहानी
अगर हम फिल्म दुर्गामति की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी शुरू होती है ईश्वर प्रसाद यानी अरशद वारसी से। ईश्वर प्रसाद एक ईमानदार नेता है, ईश्वर प्रसाद के इलाके में लगातार मूर्तियां मंदिरों से चोरी होती है अब लोग इस बात से हैरान है। इस समस्या पर ईश्वर प्रसाद ने एक बड़ा ऐलान कर देते है। वो एक समारोह के दौरान ऐलान करते हैं कि अगर 15 दिनों के भीतर मूर्तियां बरामद नहीं हुई तो वो राजनीती छोड़ देंगे और अपनी जगह किसी और को उत्तराधिकारी घोषित कर देंगे। इस ऐलान के बाद सरकारी महकमे में हड़कंप मच जाता है सभी लोग हैरान हो जाते है। इसके बाद फिल्म में शताक्षी गांगुली यानी माही गिल की एंट्री होती है जो फिल्म में एक सीबीआई अधिकारी का किरदार निभाती है। इसके बाद शताक्षी ईश्वर प्रसाद के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए एक आईएएस आफिसर चंचल चौहान से पूछताछ करती है। क्योंकि वो ईशर प्रसाद की निजी सचिव रह चुकी है। चंचल चौहान अपने मंगेतर शक्ति सिंह यानी करण कपाड़िया के कत्ल के इल्जाम में जेल में बंद है। चंचल के इंटेरोगेशन को गुप्त रखने के लिए उसे जेल से जंगल के बीचोंबीच बने एक वीरान महल में शिफ्ट किया जाता है। शताक्षी गांगुली इसकी जिम्मेदारी एसीपी अभय सिंह को देती है। गांव वाले इस महज को भूतिया मानते हैं जिसकी वजह से उनको यहां पर शिफ्ट किया जाता है। महल में रहने के बाद चंचल को दुर्गामति के बारे में पता चलता है। दुर्गामति की आत्मा चंचल को अपने कब्जे में ले लेती है जिसकी वजह से वो घायल हो जाती है। इसके बाद चंचल को जेल भेज दिया जाता है जहां पर उसकी मुलाकात ईश्वर प्रसाद से होती है। इस दौरान कई राज खुलते है। अब फिल्म की आगे की कहानी जानने के लिए आपको फिल्म देखी होगी।

अगर हम फिल्म में कलाकारों के अभिनय की बात करें तो चचंल के रोल में ​अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने एक बार फिर से अपने अभिनय से सभी को प्रभावित किया है। वहीं अरशद वारसी का किरदार भी फिल्म में प्रभाव छोड़ने वाला है। सीबीआई आफिसर के रोल में माही गिल ने भी हैरान करने वाला अभिनय किया है। कुल मिलकार कलाकारों के अभिनय में कही भी कोई कमी नहीं नजर आती है।

फिल्म की कहानी और भी दमदार हो सकती थी लेकिन ये कुछ खास असर नहीं कर पाई। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म दुर्गामति साउथ की फिल्म का हिंदी रीमेक है। जिसको दर्शकों की तरफ से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।

Divya Bhatnagar: दिव्या भटनागर के निधन के बाद सामने आई पति की सच्चाई, करता था मारपीट और टॉर्चर

Rohit shetty: रोहित शेट्टी को मुंबई पुलिस ने किया सम्मानित, कहा असली दिलवाला

Dilip Kumar Birthday: दिलीप कुमार के जन्मदिन पर सायरा बानो ने शेयर की ये पोस्ट