भूत बंगला में प्रियदर्शन के सेट पर शिखर धवन की एंट्री, अक्षय का विकेट लेकर मचाया धमाल
मुंबई, 5 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार (अक्षय कुमार) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में हैं। कॉमेडी-हॉरर फिल्म में प्रियदर्शन, अक्षय कुमार और परेश रावल की मशहूर तिकड़ी देखने को मिलेगी, जिसे लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
फिल्म के सेट पर एक मजेदार और अनपेक्षित पल देखने को मिला, जब पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन अचानक वहां पहुंचे। बालाजी मोशन पिक्चर्स के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर यह वीडियो देखने को मिला। इस वीडियो में शिखर सबसे पहले सेट पर एंट्री करते दिखे। उन्होंने अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन के साथ खूब तस्वीरें खिंचवाईं और बातचीत की। विकेट गिरा, आस-पास खड़े सभी लोग जोर-जोर से चीयर करने लगे और
फिर, अक्षय और शिखर ने ब्रेक के दौरान सेट पर एक फ्रेंडली क्रिकेट मैच खेला। यह मैच काफी मजेदार रहा। पहले शिखर धवन बल्लेबाजी करने आए, जबकि अक्षय बाद में क्रीज पर उतरे। अक्षय ने कॉन्फिडेंस के साथ कुछ अच्छे शॉट्स लगाए और रन भी बनाए, लेकिन मजा तब आया जब शिखर ने एक शानदार गेंद फेंकी और अक्षय को क्लीन बोल्ड कर दिया। जैसे ही विकेट गिरा, आस-पास खड़े सभी लोग जोर-जोर से चीयर करने लगे और 'हाउजैट' चिल्लाने लगे।
वीडियो पोस्ट कर लिखा, "टीम इंडिया को भूत सारा गुड लक। राम जी आके भला करेंगे बाकी का काम बॉयज कर देंगे। अक्षय कुमार को हमारे स्पेशल गेस्ट शिखर धवन के साथ भूत बंगला के सेट पर एक्शन करते हुए देख रहे हैं। भूत बंगला सिनेमाघरों में 10 अप्रैल को रिलीज की जाएगी।"
फिल्म की बात करें तो इसे प्रियदर्शन ने निर्देशित किया है। फिल्म में अक्षय और परेश रावल के अलावा, तब्बू, वमिका गब्बी, राजपाल यादव और मिथिला पालकर भी अहम रोल में नजर आएंगी।
कॉमेडी-हॉरर फिल्म को अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म के जरिए अक्षय और प्रियदर्शन 16 साल बाद साथ काम कर रहे हैं। वहीं, यह प्रियदर्शन की दूसरी हिंदी हॉरर कॉमेडी फिल्म है, इससे पहले उन्होंने 'भूल भुलैया' में काम किया था। फिल्म में उन्होंने अक्षय कुमार, परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी और मनोज जोशी के साथ काम किया था।
--आईएएनएस
एनएस/पीयूष