×

Pahalgam Attack के बाद बादशाह ने किया रिएक्ट, पोस्टपोन किया म्यूजिक लॉन्च

 

पहलगाम आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। भारत इस घटना से उबरने की कोशिश कर रहा है। इस घटना से आम से लेकर खास तक हर कोई बेहद दुखी है। इस बीच मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए अपना म्यूजिक लॉन्च टाल दिया है। सिंगर ने इस संबंध में एक पोस्ट भी शेयर किया है। आइये हम जानते हैं उन्होंने क्या कहा?

बादशाह ने शेयर किया पोस्ट


रैपर और सिंगर बादशाह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में गायक ने कहा कि पहलगाम में नागरिकों पर हुए दिल दहला देने वाले हमले ने हमारा दिल भी हिला दिया है। इस कठिन समय में हम शोक संतप्त परिवारों और पूरे देश के साथ गहरी एकजुटता के साथ खड़े हैं। सम्मान के प्रतीक के रूप में तथा इस घटना की गंभीरता को स्वीकार करते हुए, हमने अपनी रिहाई को अगली सूचना तक स्थगित करने का निर्णय लिया है।

रैपर ने जताया दुख

उन्होंने आगे लिखा कि आज हम उन लोगों की याद में खड़े हैं जिन्होंने अपनी जान गंवाई और इस दुख को एकता और सहानुभूति के साथ महसूस करते हैं। गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में जो कुछ भी हुआ, उसने न केवल निर्दोष लोगों की जान ली है, बल्कि भारत की पीठ पर भी गहरा घाव दिया है। अब हर कोई न्याय की मांग कर रहा है और इसका हिसाब बहुत जल्द मिलेगा।

पाकिस्तान के प्रति भारत का रवैया

घटना के समय प्रधानमंत्री मोदी देश में नहीं थे। हालाँकि, प्रधानमंत्री ने अपनी सऊदी यात्रा रद्द कर दी और तुरंत भारत लौट आये। भारत आने के बाद वर्तमान सरकार ने पाकिस्तान के प्रति सख्त रवैया दिखाते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। साथ ही पाकिस्तान का हुक्का-पानी भी बंद कर दिया गया है। अब यह देखने वाली बात होगी कि भारत इस दर्द पर क्या प्रतिक्रिया देता है।