×

बाबा रामदेव ने कंगना के ‘जेनरेशन गटर’ बयान पर जताई नाराजगी, वीडियो में बोले- युवाओं को गटर-पटर कहना बिगड़े दिमाग की निशानी

 

योग गुरु बाबा रामदेव ने बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनोट के जेनरेशन जेड यानी जेन जी को लेकर दिए गए ‘जेनरेशन गटर’ वाले बयान की आलोचना की है। उन्होंने देश के युवाओं को इस तरह संबोधित किए जाने को गलत बताते हुए कहा कि युवाओं को ‘गटर जेनरेशन’ कहना खराब मानसिकता को दर्शाता है। बाबा रामदेव ने कहा कि युवा देश की बड़ी ताकत हैं और उन्हें किसी भी तरह से कमतर नहीं आंका जा सकता।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/6o18QJ3wEXY?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/6o18QJ3wEXY/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

टीवी9 भारतवर्ष के साथ बातचीत में बाबा रामदेव से कंगना रनोट की जेन जी को लेकर की गई टिप्पणी पर सवाल पूछा गया। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि किसी भी देश के जवान या जेन जी को ‘गटर-पटर’ कहना बिगड़े हुए दिमाग की निशानी है। उन्होंने इसे गलत बताते हुए कहा कि इस तरह की टिप्पणी पर संबंधित राजनीतिक दल के लोगों को भी संज्ञान लेना चाहिए।

बोले- योग की प्रशंसा करने से गुनाहों पर पर्दा नहीं डाल दूंगा

बाबा रामदेव से जब सवाल किया गया कि कंगना रनोट तो उनकी और योग की प्रशंसक रही हैं, तो उन्होंने कहा कि किसी के उनकी प्रशंसा करने या योग को पसंद करने से वह उसके दूसरे बयानों पर पर्दा नहीं डाल सकते।उन्होंने सवालिया अंदाज में कहा कि अगर कोई उनकी प्रशंसा करे और योग की तारीफ करे, तो क्या वह उसके गलत कामों पर लीपापोती कर देंगे? बाबा रामदेव ने स्पष्ट किया कि किसी व्यक्ति के प्रति व्यक्तिगत पसंद या प्रशंसा अपनी जगह है, लेकिन युवाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी को सही नहीं ठहराया जा सकता।

बोले- युवा की कोई जाति नहीं होती

बाबा रामदेव ने युवाओं की भूमिका पर बात करते हुए कहा कि युवा किसी एक जाति या वर्ग तक सीमित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं में समाज के हर वर्ग के बच्चे शामिल हैं। इनमें ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, दलित, आदिवासी और वनवासी समाज के युवा भी हैं। उन्होंने SC और ST वर्ग के युवाओं का भी जिक्र किया।उन्होंने कहा कि आज का युवा अपने आप में बहुत बड़ी ताकत है और इस ताकत को कोई नकार नहीं सकता। देश की प्रगति में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है और उन्हें सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के अवसर मिलने चाहिए।

कंगना के बयान को लेकर पहले भी हुई चर्चा

कंगना रनोट के जेनरेशन जेड को लेकर बयान के बाद यह मुद्दा सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में चर्चा में रहा है। कंगना ने युवा पीढ़ी को लेकर ‘जेनरेशन गटर’ शब्द का इस्तेमाल किया था, जिस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं।अब बाबा रामदेव ने भी इस टिप्पणी पर खुलकर असहमति जताई है। उन्होंने बिना किसी का पक्ष लिए कहा कि देश के युवाओं को इस तरह का नाम देना उचित नहीं है। उनका कहना है कि युवा देश की शक्ति हैं और उनकी आलोचना करते समय भी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का ध्यान रखा जाना चाहिए।

बाबा रामदेव की टिप्पणी के बाद कंगना रनोट के बयान को लेकर बहस एक बार फिर तेज होने की संभावना है। खासतौर पर जेन जी की भूमिका, युवाओं की सोच और राजनीति में नई पीढ़ी की भागीदारी को लेकर यह मुद्दा चर्चा में है।