×

अहान शेट्टी की तड़प को चुनौती देने आ गई आयुष्मान खुराना की फिल्म Chandigarh Kare Aashiqui

 

बॉलीवुड न्यूज डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर कलाकार आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी आज देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को क्रिटिक्स की तरफ से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। इसके अलावा दर्शक भी फिल्म को पसंद कर रहे है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिनों रिलीज फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी के ट्रेलर और गाने को लोगों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया गया था, जिसके बाद लोग फिल्म को लेकर काफी उत्साह भी दिखाई दे रहे है।

अब फिल्म फाइनली रिलीज हो चुकी है। बता दें कि चंडीगढ़ करे आशिकी फिल्म को देशभर में ढाई हजार स्क्रीन पर रिलीज किया गया वहीं दुनियाभर में तीन जहार स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। ऐसे में ये कहा जा सकता है कि फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी बॉक्स आफिस पर अच्छी कमाई कर सकती है। हालांकि आपको बता दें कि फिल्म की टक्कर कई बॉलीवुड फिल्मों के साथ भी है।

अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म तड़प बॉक्स आफिस पर अच्छा कारोबार कर रही है फिल्म पिछले शुक्रवार को 3 दिसंबर को रिलीज की गई थी। तड़प को रिलीज हुए 6 दिन हो गए है इन 6 दिनों में फिल्म ने 19.53 करोड रुपए का कारोबार किया है। फिल्म की शानदार कमाई को देखते हुए अब ये कहा जा रहा है कि ये फिल्म आने वाले दिनों में अच्छा कारोबार कर सकती है। ऐसे में तय है कि चंडीगढ़ करे आशिकी अहान शेट्टी की फिल्म तड़प को तगड़ी टक्कर देने वाली है।

इसके अलावा आज बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल के बेटे करण देओल की फिल्म वेल्ले भी रिलीज की जा रही है जिसमे करण देओल के साथ मोनी रॉय और अभय देओल मुख्य किरदार में नजर आएंगे। हालांकि अब ये देखना है कि चंडीगढ़ करे आशिकी, वेल्ले और तड़प को बॉक्स आफिस पर टक्कर दे पाती है या नही।