×

Ayesha Takia Birthday: शादी के बाद गुमनामी की जिंदगी जी रहीं बॉलीवुड की वॉन्टेड गर्ल

 

आज बॉलीवुड की अभिनेत्री और वांटेड गर्ल कही जाने वाली आयशा टाकिया का जन्मदिन है। अभिनेत्री आयशा टाकिया ने अपनी जिंदगी के 35 साल पूरे कर लिए हैं। हालांकि इन दिनों अभिनेत्री आयशा टाकिया फिल्मी दुनिया से दूर है। लेकिन एक समय हुआ करता था जब वो बॉलीवुड की वांटेड गर्ल कही जाती थी और अपनी फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन भी किया करती थी। आयशा टाकिया बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में आती हैं जिन्होंने अपने छोटे से अभिनय करियर में अच्छी खासी पहचान बनाई है। आज हम आपको आयशा टाकिया की जिंदगी के बारे में कुछ अहम बातें बताने जा रहे हैं जो आपको इससे पहले शायद ही पता होगी। आयशा टाकिया का जन्म 10 अप्रैल को 1986 को हुआ था। आयशा टाकिया ने अपने करियर की शुरुआत महज 15 साल की उम्र में बतौर मॉडल की थी। इसके कुछ ही समय बाद आयशा टाकिया को उनका पहला ब्रेक मिला था। आयशा टाकिया को एक मिल्क ब्रांड के लिए एंबेसडर बनाया था। इसके बाद महज छोटी सी उम्र में आयशा टाकिया को बॉलीवुड की एक फिल्म का ऑफर मिला था। जिसका नाम सोचा ना था जिसमे आयशा टाकिया अभिनेता अभय देओल के साथ अहम रोल में नजर आई थी। हालांकि उनकी इस फिल्म से कुछ खास सफलता नहीं मिली।इसके बाद आयशा टाकिया को उनकी अगली फिल्म टार्जन: द वंडर कार मिली। इस फिल्म में उनके अलावा अभिनेता अजय देवगन और फरीदा जलाल नजर आई थी। इस फिल्म में काम करने के बाद आयशा टाकिया बॉलीवुड में मशहूर हो गई थी। उनको सलमान खान के साथ फिल्म वॉन्टेड में काम करने का मौका मिला था।​ जिसके बाद से वो बॉलीवुड की वांटेड गर्ल कही जाने लगी। वॉन्टेड में काम करने के बाद आशा टाकिया ने पाठशाला, डोर, दिल मांगे मोर, सलामे इश्क जैसी कई फिल्मों में काम किया है। फिल्मों में काम करते हुए आयशा टाकिया बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में भी शामिल हो गई थी।हालांकि अभिनेत्री ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी करके फिल्मी करियर से दूरी बना ली। अभिनेत्री आशा टाकिया ने 23 साल की उम्र में अपने बॉयफ्रेंड फरहान आजमी के साथ साल 2009 में ही शादी रचा ली थी। इसके बाद से ही वो फिल्मी दुनिया से दूर हो गई है।

Ranveer Singh: रैपर DMX के निधन पर दुखी रणवीर सिंह, तस्वीर शेयर कर दी श्रद्धांजलि

Taapsee Pannu: कंगना रनौत ने एक बार फिर तापसी पन्नू पर किया तंज, जाने क्या है पूरा मामला

Vakeel Saab box office collection: पवन कल्याण की वकील साब ने रिलीज होते ही रचा इतिहास, बनी सबसे बड़ी ओपनर