×

आवारापन 2 की कमाई में आई गिरावट, फिर भी 150 करोड़ के बेहद करीब पहुंची फिल्म, टॉक्सिक ने बिगाड़ा खेल
 

 


आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस पर अब भी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। फिल्म ने रिलीज के शुरुआती दिनों में शानदार कमाई की और अब भारत में 150 करोड़ रुपये के आंकड़े की ओर बढ़ रही है। हालांकि, रॉकिंग स्टार यश की नई फिल्म टॉक्सिक की रिलीज के बाद इसकी कमाई की रफ्तार पर असर पड़ा है।

13वें दिन कितनी हुई कमाई?

नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी ‘आवारापन 2’ ने रिलीज के 12 दिनों तक टिकट खिड़की पर अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन 13वें दिन इसकी कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिली।सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे बुधवार यानी रिलीज के 13वें दिन करीब 0.90 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 143.45 करोड़ रुपये हो गई है।वहीं फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन करीब 171.20 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के पार

फिल्म ने विदेशी बाजारों में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। 13वें दिन ओवरसीज मार्केट से करीब 0.25 करोड़ रुपये की कमाई हुई। इसके साथ विदेशी बाजारों में फिल्म का कुल कलेक्शन लगभग 31.55 करोड़ रुपये पहुंच गया है।‘आवारापन 2’ की 13 दिनों की वर्ल्डवाइड कमाई अब करीब 202.75 करोड़ रुपये हो चुकी है।

सलमान खान की ‘बॉडीगार्ड’ को पीछे छोड़ा

कमाई की रफ्तार धीमी होने के बावजूद ‘आवारापन 2’ ने एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। फिल्म ने बॉडीगार्ड के कथित 142 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।इसके साथ ही ‘आवारापन 2’ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों की सूची में आगे बढ़ गई है।

150 करोड़ से अभी इतनी दूर

भारत में फिल्म की नेट कमाई 143.45 करोड़ रुपये है। यानी 150 करोड़ का आंकड़ा पार करने के लिए इसे करीब 6.55 करोड़ रुपये और कमाने होंगे।

टॉक्सिक’ की रिलीज के बाद इसकी कमाई जरूर प्रभावित हुई है, लेकिन तीसरे वीकेंड में दर्शकों की संख्या बढ़ने पर फिल्म के 150 करोड़ क्लब में शामिल होने की उम्मीद बनी हुई है।

‘आवारापन 2’ की कहानी और स्टार कास्ट

‘आवारापन 2’ साल 2007 में रिलीज हुई ‘आवारापन’ की सीक्वल है। फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है। इसमें इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी, शबाना आजमी और पूरन गब्बी अहम भूमिकाओं में हैं।फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसका बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ से भी मुकाबला हुआ था।