×

बॉयफ्रेंड KL Rahul के पोस्ट पर Athiya Shetty ने किया ऐसा कमेंट, फैंस हुए कन्फ्यूज

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री आथिया शेट्टी और मशहूर क्रिकेटर केएल राहुल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने है। बता दें कि, ये दोनों एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं। दोनों की डेटिंग को लेकर कोई ना कोई खबरें सामने आती रहती है। अब इसी बीच के एल राहुल ने अपनी गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री आथिया शेट्टी के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की है, जो इस वक्त सुर्खियों में है। दरअसल बात ये है कि, केएल राहुल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साल 2021 की कुछ यादगार लम्हों का एक वीडियो शेयर किया है।

इस पर उनकी गर्लफ्रेंड आथिया शेट्टी ने कमेंट किया है। जिसके बाद लोग उनके इस कमेंट का मतलब निकालने में जुटे है। केएल राहुल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, थैंक यू 2021। इस पर तुरंत आथिया शेट्टी ने कमेंट किया, 1062। अब फैंस को ये समझ में नहीं आ रहा है कि, इस नंबर का मतलब क्या है।

इस नंबर के बाद फैंस अलग अलग तरह के कयास लगा रहे हैं। फैंस ने तुरंत ही इस नंबर का मतलब खोजना शुरू कर दिया और दिमाग लगाने लगे कि, कहीं ये केएल राहुल का रूम नंबर तो नहीं, एक ने लिखा कि, हो सकता है उसी रूम में न्यू ईयर पार्टी हुई हो।

साल 2023 तक रिलीज की जा सकती हैं Hrithik Roshan की फिल्म कृष 4, राकेश रोशन ने किया खुलासा

अगले ने लिखा कि, क्या पता ये नंबर आथिया शेट्टी और केएल राहुल के रिलेशनशिप के दिन हो सकते हैं। यानी इतने दिनों से ये दोनों रिलेशनशिप में है। वहीं एक यूजर ने दोनों की शादी की डेट 10/06/22 मतलब निकाला है। हालांकि ये नंबर क्या है इसके बारे में साफ तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है।

Hrithik Roshan के जन्मदिन पर विक्रम वेधा के मेकर्स ने फैंस को दिया सरप्राइज

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही Munmun Dutta की ये हॉट तस्वीरें