×

समय रैना का मिस्ट्री गर्ल संग वीडियो वायरल, हाथ पकड़कर भीड़ से निकालते दिखे कॉमेडियन; डेटिंग की अफवाहों ने पकड़ा जोर

 

मशहूर कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। मंगलवार को उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वह एक मिस्ट्री गर्ल का हाथ पकड़कर भीड़ के बीच से बाहर निकालते नजर आ रहे हैं। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि वीडियो में नजर आ रही लड़की कौन है।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के बीच कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। खास बात यह है कि कुछ समय पहले समय रैना और फिल्म '12th फेल' फेम अभिनेत्री मेधा शंकर के बीच डेटिंग की खबरें सामने आई थीं। अब इस नए वीडियो के बाद एक बार फिर कॉमेडियन की लव लाइफ को लेकर फैंस कयास लगाने लगे हैं।

'इंडियाज गॉट लेटेंट' की शूटिंग के बाद दिखे समय रैना

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/pKRw0tqlUkc?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/pKRw0tqlUkc/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि समय रैना 'इंडियाज गॉट लेटेंट' सीजन 2 की शूटिंग के बाद बाहर निकल रहे हैं। शूटिंग लोकेशन के बाहर पहले से ही पैपराजी और फैंस की भारी भीड़ मौजूद थी।इसी दौरान समय के साथ एक लड़की दिखाई देती है, जिसने अपने चेहरे को मास्क से ढक रखा था। भीड़ अधिक होने के कारण समय उसका हाथ पकड़कर उसे सुरक्षित तरीके से बाहर निकालते हैं और फिर कार तक लेकर जाते हैं। इस दौरान कैमरों में दोनों का यह वीडियो रिकॉर्ड हो गया।

भीड़ में गिरे शख्स को उठाने पहुंचे समय

वीडियो में एक और दिलचस्प पल देखने को मिला। जब समय रैना मिस्ट्री गर्ल का हाथ पकड़कर आगे बढ़ रहे थे, तभी भीड़ में मौजूद एक शख्स अचानक गिर गया। समय ने तुरंत रुककर उसकी मदद की और उसका हाथ पकड़कर उसे उठाया।उनके इस व्यवहार की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ भी हो रही है। कई यूजर्स ने कमेंट कर कहा कि समय ने भीड़ के बीच भी संवेदनशीलता दिखाई और जरूरतमंद व्यक्ति की मदद की।

मिस्ट्री गर्ल को लेकर फैंस में उत्सुकता

वीडियो वायरल होने के बाद फैंस लगातार यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर समय रैना के साथ नजर आई लड़की कौन है। हालांकि, कॉमेडियन की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।वहीं, इससे पहले समय रैना और मेधा शंकर के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं थीं। दोनों को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई गई थीं, लेकिन दोनों कलाकारों ने कभी अपने रिश्ते को लेकर सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया।फिलहाल, समय रैना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और फैंस मिस्ट्री गर्ल की पहचान सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।