×

Bigg Boss 15 के घर में एंट्री करेंगे Asim Riaz के भाई Umar Riaz 

 


मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सलमान खान का मशहूर विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के अगले सीजन का आगाज जल्द ही होने वाला है। बता दें कि ये टीवी शो इसी 2 अक्टूबर से प्रसारित किया जाएगा। बीते दिन ही इस शो का एक लॉन्च इवेंट रखा गया था। जिसमे सलमान खान के साथ देवोलीना भट्टाचार्जी और आरती सिंह नजर आई थी। इस दौरान सलमान खान ने बिग बॉस को लेकर कई सारी बातें की है। इसी दौरान इस शो में हिस्सा लेने वाले प्रतियोगिता की चर्चा हो रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिग बॉस 15 में प्रतीक सहजपाल के अलावा निशांत भट्ट, शमिता शेट्टी, डोनल बिष्ट और उमर रियाज जैसे कंटेस्टेंट नजर आएंगे।

बता दें कि उमर रियाज बिग बॉस 13 के रनर अप रहे मॉडल और अभिनेता असीम रियाज के बड़े भाई हैं। जिसकी वजह से उमर रियाज सोशल मीडिया पर इन दिनों चर्चा में है। कई लोगों ने उमर रियाज का गर्मजोशी से स्वागत भी किया है। अभिनेता असिम रियाज ने अपने भाई को लेकर एक पोस्ट भी शेयर किया है जिसमे वो लिखते हैं कि, बधाई हो उमर रियाज, बिग बॉस 15 में हिस्सा लेने के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं मेरे बड़े भाई।

Salman Khan की फिल्म अंतिम की रिलीज का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी

पति Rahul Vaidya के साथ मालदीव में हनीमून एन्जॉय कर रही Disha Parmar , दिखा हॉट अवतार

Bigg Boss 15 के घर में एंट्री करेंगे Asim Riaz के भाई Umar Riaz

अभिनेता द्वारा शेयर किए गए इस पोस्ट को आप यहां पर देख सकते हैं। जिसमे उन्होंने अपने बड़े भाई के एक बेहद डैशिग तस्वीर शेयर भी शेयर की है। इसके अलावा असिम रियाज के फैंस ने भी उमर रियाज के भाई का सोशल मीडिया पर वेलकम किया है।

एक यूजर ने लिखा कि, अब मजा आने वाला है। बता दें कि बिग बॉस 15 शो आगामी 2 अक्टूबर से प्रसारित किया जाएगा।