×

आसिम रियाज ने भव्या सिंह को भेजा कानूनी नोटिस, वीडियो में जाने 72 घंटे में विवादित कंटेंट हटाने की मांग; गंभीर आरोपों पर भड़के एक्टर

 

बिग बॉस 13 फेम आसिम रियाज ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एमटीवी स्प्लिट्सविला 12 की पूर्व कंटेस्टेंट भव्या सिंह के खिलाफ कानूनी कदम उठाया है। आसिम की ओर से भव्या सिंह और संबंधित मीडिया प्लेटफॉर्म्स को सीज एंड डिजिस्ट यानी Cease and Desist नोटिस भेजा गया है। यह कार्रवाई भव्या द्वारा एक पॉडकास्ट में आसिम रियाज को लेकर किए गए गंभीर दावों के बाद हुई है। आसिम की कानूनी टीम ने इन आरोपों को झूठा, अपुष्ट और उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाला बताया है।

भव्या सिंह ने पॉडकास्ट में लगाए थे आरोप

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/5UAxlxmv_VI?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/5UAxlxmv_VI/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

दरअसल, हाल ही में भव्या सिंह ने एक पॉडकास्ट में आसिम रियाज और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना के ब्रेकअप को लेकर बात की थी। बातचीत के दौरान उन्होंने दावा किया कि उन्होंने किसी व्यक्ति से आसिम और हिमांशी के रिश्ते के बारे में सुना था।भव्या ने कथित तौर पर कहा था कि उन्हें बताया गया था कि आसिम गुस्सैल स्वभाव के हैं और उन्होंने हिमांशी के साथ मारपीट की थी। इसके अलावा उन्होंने एक कथित वीडियो का भी जिक्र किया था। कुछ रिपोर्टों के मुताबिक, भव्या ने कथित CCTV फुटेज का दावा करते हुए आसिम पर हिमांशी के साथ होटल में मारपीट करने का आरोप लगाया था। हालांकि, ऐसी किसी फुटेज को सार्वजनिक रूप से सामने नहीं लाया गया है और इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

दुबई में महिला के पैसों पर निर्भर रहने का भी दावा

पॉडकास्ट में आसिम की आर्थिक स्थिति को लेकर भी दावा किया गया था। भव्या ने कथित तौर पर कहा कि आसिम दुबई में किसी अज्ञात महिला के पैसों पर निर्भर हैं और उसके आर्थिक सहयोग से रह रहे हैं।आसिम की कानूनी टीम ने इन सभी दावों को खारिज करते हुए इन्हें झूठा और मानहानिकारक बताया है। टीम का कहना है कि इस तरह के बयान आसिम की सार्वजनिक छवि, प्रतिष्ठा और प्रोफेशनल करियर को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

72 घंटे का दिया गया समय

आसिम के वकील की ओर से भेजे गए नोटिस में भव्या सिंह और संबंधित मीडिया प्लेटफॉर्म्स से विवादित कंटेंट हटाने की मांग की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोटिस में इसके लिए 72 घंटे की समयसीमा दी गई है। कानूनी टीम ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय के भीतर नोटिस का पालन नहीं किया गया तो आसिम सक्षम अदालत और संबंधित अधिकारियों के सामने आगे की कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं।

आसिम और हिमांशी का विवाद फिर चर्चा में

आसिम रियाज और हिमांशी खुराना का रिश्ता बिग बॉस 13 के दौरान काफी सुर्खियों में रहा था। दोनों के ब्रेकअप के बाद भी समय-समय पर उनके रिश्ते को लेकर विवाद सामने आते रहे हैं। हाल में हिमांशी की ओर से भी अपने पुराने रिश्ते को लेकर कुछ दावे किए गए, जिनका आसिम ने खंडन किया है। इसके बाद दोनों से जुड़े पुराने विवादों पर सोशल मीडिया और पॉडकास्ट में चर्चा फिर तेज हो गई।अब भव्या सिंह के बयानों पर भेजे गए कानूनी नोटिस के बाद यह विवाद एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। फिलहाल भव्या सिंह की ओर से नोटिस पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया या माफी सामने नहीं आई है।