×

जेल से बाहर आते ही Raj Kundra ने शर्लिन चोपड़ा से लिया बदला, दायर किया 50 करोड़ा का मुकदमा

 

बॉलीवुड न्यूज डेस्क। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पिछले काफी समय से पोर्नोग्राफी केस को लेकर सुर्खियों में बने हैं। करीब 2 महीने तक जेल में बिताने के बाद उनको जमानत मिली है। जेल से बाहर निकलने के बाद शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। बता दें कि शिल्पा शेट्टी और उनके पति ने अभिनेत्री पर मुकदमा कर दिया है।

शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ मानहानि और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है और उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी। सोशल मीडिया पर उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए राज कुंद्रा पर कई गंभीर आरोप लगाए थे और उन्होंने मीडिया को भी बीते दिनों कई बयान दिए थे।

अपने बयान में ऐसा कहा कि, शर्लिन चोपड़ा द्वारा राज और शिल्पा के खिलाफ लगाए गए आरोप झूठे निराधार और बिना किसी सबूत के हैं। ये शब्द मानहानि और रंगदारी के मकसद से किया जा रहा है। शिल्पा और राज ने शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ 50 करोड़ का मानहानि का मुकदमा दायर किया है।

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही शर्लिन चोपड़ा ने शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा पर पोर्नोग्राफी के एक मामले में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसके बाद शर्लिन ने राज और शिल्पा के खिलाफ पुलिस स्टेशन में एक शिकायत भी दर्ज कराई थी। जिसमे उन्होंने मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न से लेकर धोखाधड़ी का आरोप भी लगाया था।