×

रमानंद सागर की Ramayana में Ravan का किरदार नहीं निभाना चाहते थें Arvind Trivedi, परेश रावल ने किया था राजी

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। रामानंद सागर की रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी अब इस दुनिया में नहीं रहें। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, बीती रात यानी मंगलवार को 83 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है। अभिनेता पिछले काफी समय से बीमार थे, अरविंद त्रिवेदी का जन्म मध्य प्रदेश के उज्जैन में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत गुजराती थिएटर से की थी, इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। जिसमे उनकी हिंदी और गुजराती फिल्में शामिल है।

इसके बाद उन्हें रावण के किरदार से खासी लोकप्रियता मिली। रामानंद सागर की रामायण में रावण का किरदार उनके करियर का ऐतिहासिक किरदार बन गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रामानंद सागर की रामायण की लोकप्रियता कई दशकों बाद भी बिल्कुल कम नहीं हुई। पिछले साल कोरोना काल के दौरान देशभर में दूरदर्शन पर फिर से रामायण का प्रसारण  किया गया था। रामायण ने टीआरपी के सारे कीर्तिमान को ध्वस्त कर दिया था। इससे जाहिर होता है कि, लोग आज भी रामायण को देखना पसंद करते हैं।

बता दें कि, रामायण में हर एक किरदार को पसंद किया गया था। जब रामानंद सागर रामायण टीवी शो का निर्माण कर रहे थे, तो उस वक्त अरविंद त्रिवेदी को रावण के किरदार के लिए चुन लिया गया था, लेकिन अचानक उन्होंने इस किरदार को करने से मना कर दिया था। जब उनसे इसका कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, उन्हें लगा था कि रावण का कैरेक्टर एक या 2 दिन का होगा, मगर ये तो बहुत लंबा है। उस समय अभिनेता परेश रावल का प्ले महारथी कर रहे थे, ऐसे में अभिनेता अरविंद परेश रावल के साथ किए गए कमिटमेंट को तोड़ नहीं सकते थे।

परेश रावल को जब भी ये बात पता चली कि, अरविंद उनके प्ले की वजह से रामानंद सागर की रामायण में रावण का किरदार निभाने के लिए मना कर दिया तो उन्होंने फौरन उनसे बात की। उस वक्त परेश रावल ने उनसे कहा था कि, रावण की भूमिका निभाना उनके लिए एक लाइफटाइम का मौका है और वो इस किरदार को जरूर निभाए। ऐसा किरदार निभाने का मौका हर कलाकार के पास बार-बार नहीं आता है।