×

अरशद वारसी का खुलासा ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ में साइबर क्राइम और मानवीय कहानी ने खींचा ध्यान, वीडियो में बोले- हिरानी के साथ काम हमेशा खास

 

अरशद वारसी ने बताया कि ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ में उनका किरदार उन्हें इसलिए आकर्षित कर गया क्योंकि इसकी कहानी आज के समय के सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों में से एक साइबर क्राइम पर आधारित है। उन्होंने कहा कि डिजिटल दौर में इस विषय पर जागरूकता बेहद जरूरी है और यही बात उन्हें इस प्रोजेक्ट तक खींच लाई।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/KXXenEF2er4?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/KXXenEF2er4/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

हालांकि, अरशद के मुताबिक सिर्फ विषय ही नहीं, बल्कि कहानी की प्रस्तुति और मानवीय दृष्टिकोण भी इस सीरीज की खासियत है। उन्होंने कहा कि उन्हें निर्देशक राजकुमार हिरानी की कहानी कहने की शैली हमेशा से पसंद रही है, क्योंकि उनके किरदार बेहद मानवीय और वास्तविक होते हैं।अरशद वारसी ने अपने किरदार ‘पेड्रो’ के बारे में बात करते हुए कहा कि यह किरदार बहुत ही दिलचस्प है, जिसमें ह्यूमर, भावनाएं और खुशी का सुंदर मिश्रण है। उन्होंने कहा कि यह कहानी बाहर से जितनी सरल लगती है, अंदर से उतनी ही परतदार और गहरी है, और यही इसकी सबसे बड़ी ताकत है।

उन्होंने यह भी कहा कि राजकुमार हिरानी के साथ काम करना हमेशा आसान और मजेदार अनुभव होता है, क्योंकि सेट पर माहौल बहुत सहज और रचनात्मक रहता है। अरशद के अनुसार, किसी भी प्रोजेक्ट की सफलता के लिए केवल अच्छी स्क्रिप्ट ही नहीं, बल्कि अच्छा माहौल भी उतना ही जरूरी होता है।गोवा शूटिंग के अनुभव साझा करते हुए अरशद वारसी ने बताया कि वहां का वातावरण और टीम का सहयोग इस प्रोजेक्ट को और भी खास बनाता है। उन्होंने कहा कि शूटिंग के दौरान कई दिलचस्प किस्से भी जुड़े, जो इस अनुभव को यादगार बनाते हैं।

अपने अभिनय के नजरिए पर बात करते हुए अरशद ने कहा कि वह हमेशा ऐसे प्रोजेक्ट चुनते हैं जो उन्हें एक कलाकार के तौर पर कुछ नया सीखने का मौका दें। उनके अनुसार, सफलता को लेकर उनकी सोच यह है कि काम ईमानदारी से किया जाए और दर्शकों से जुड़ाव बना रहे।‘प्रीतम एंड पेड्रो’ को लेकर दर्शकों में पहले से ही उत्सुकता है और अरशद वारसी के मुताबिक यह सीरीज मनोरंजन के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश भी लेकर आती है, जो आज के समय में बेहद प्रासंगिक है।