×

Arjun Kapoor ने शेयर किया फिल्म द लेडी किलर का पोस्टर, दमदार होगा किरदार

 

बॉलीवुड न्यूज डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अर्जुन कपूर आने वाले दिनों में बैक टू बैक कई फिल्मों में दिखाई देने वाले हैं। जिसमे उनकी एक और फिल्म शामिल हो गई है। खबरों के अनुसार आपको बता दें कि अर्जुन कपूर जल्द ही एक फिल्म में नजर आने वाले है। जिसका टाइटल द लेडी किलर है, इस फिल्म में अभिनेता अर्जुन कपूर का दमदार अवतार दिखाई देने वाला है। अभिनेता अर्जुन कपूर का कहना है कि, उनकी फिल्म द लेडी किलर रोमांच, रोमांस, इमोशन, सस्पेंस से भरपूर है।

बीते दिनों ही मेकर्स ने अधिकारिक तौर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए ऐलान किया था। साथ ही अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपनी फिल्म का एक पोस्टर भी शेयर किया है, जो देखने में काफी दिलचस्प लग रहा है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा कि, अविश्वास के चलते सांप अपनी मूंछ काट लेता है।

अर्जुन कपूर ने कैप्शन में लिखा कि, इसमे ट्रेलर है रोमांस है अवश्य सफलता आपके लिए द लेडी किलर। एक रोमांचक प्रेम कहानी, मेरी अब तक की सबसे महत्व फिल्म, मुझ पर विश्वास करने के लिए मेरे डायरेक्टर अजय बहल प्रोड्यूसर भूषण कुमार शैलेश अर्थिंग किशन कुमार का धन्यवाद।

अर्जुन कपूर की फिल्म द लेडी किलर के पोस्टर को देखते हुए ये कहा जा सकता है कि फिल्म काफी दमदार होने वाली है। अगर हम बात करें अर्जुन कपूर के काम की तो वो द लेडी किलर के अलावा कुत्ते और एक विलन रिटर्न जैसी फिल्में रिलीज होने वाली है।