Malaika Arora के साथ ब्रेकअप की खबरों पर Arjun Kapoor ने तोड़ी चुप्पी, किया बड़ा खुलासा
बॉलीवुड न्यूज डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर कलाकार अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को लेकर बीते दिनों एक खबर आ रही थी जिसे सुनने के बाद उनके चाहने वालों को हैरान हो गए थे। बुधवार की सुबह से मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप को लेकर खबरें सामने आ रही थी। जिसमे ये कहा जा रहा था कि अभिनेता अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के साथ ब्रेकअप कर लिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, ये दोनों पिछले काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।
जिस कारण इन दोनों के ब्रेकअप की खबरें सुनकर फैंस निराश हो गए थे। फैंस लगातार अर्जुन कपूर से सवाल पूछ रहे हैं कि, उन्होंने मलाइका अरोड़ा का साथ क्यों छोड़ा? हालांकि अब इस पर खुद ब्रेकअप की खबरों पर अभिनेता अर्जुन कपूर ने चुप्पी तोड़ दी है। अर्जुन कपूर ने कुछ समय पहले ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर इन सभी खबरों को अफवाह बताया है।
अर्जुन कपूर ने लिखा कि, उनके बारे में फैल रही खबरों में किसी भी प्रकार की सच्चाई नहीं है। इसी के साथ अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के साथ अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमे वो उनके साथ शीशे के सामने पोज देते नजर आ रहे है।
A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)
इस पोस्ट को आप यहां पर देख सकते हैं, जिसमे उन्होंने साफ किया है कि इन दोनों का ब्रेकअप नहीं हुआ है। उनको लेकर जो भी खबरें सामने आ रही थी कि वो महज एक अफवाह है। अगर हम बात करें अर्जुन कपूर के काम की तो वो आने वाले दिनों में द लेडी किलर और एक विलन रिटर्न जैसी फिल्मों में दिखाई देने वाले हैं।