अर्जुन बिजलानी ने पत्नी नेहा के साथ काम शो करने के पीछे की बताई वजह, बोले-मस्ती और धमाल होगा
मुंबई, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता अर्जुल बिजलानी इन दिनों पत्नी नेहा स्वामी के साथ कपल रियलिटी शो 'धमाल विद पति पत्नी और पंगा सीजन 2' में नजर आ रहे हैं। कपल ने आईएएनएस के साथ बातचीत में शो को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की।
अर्जुन बिजलानी ने आईएएनएस के साथ बातचीत में नेहा और अपनी जोड़ी को आइडियल कपल बताया। उन्होंने कहा, "'धमाल विद पति पत्नी और पंगा सीजन 2' एक एंटरटेनिंग शो है। सच कहूं, तो मुझे नेहा के साथ शो करना भी था क्योंकि वह बहुत टैलेंटेड हैं और उनके साथ शो करने में मजा, मस्ती, धमाल और बहुत सारे पंगे भी होंगे।"
उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि 'धमाल विद पति पत्नी और पंगा सीजन 2' के लिए हम एक आइडियल कपल हैं। इसीलिए हमने शो के लिए हां कहा।"
अभिनेता अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा स्वामी ने शो के लिए उत्सुकता जाहिर करते हुए कहा कि इस शो के जरिए उन्हें अर्जुन बिजलानी के साथ ज्यादा समय बिताने का अवसर मिला। नेहा ने कहा, "अर्जुन बहुत व्यस्त रहता है, तो हमने सोचा कि इस शो में हम साथ में समय बिताएंगे और शो बहुत अलग है। इसे करके हमें मजा आ रहा है और मस्ती, पंगा करने का पूरा मौका मिल रहा है। शूट में जाने से पहले हमें बहुत उत्सुकता रहती है और मैं, तो सोचती रहती हूं कि शूट पर जाकर और अर्जुन के साथ पंगे करूंगी।"
अभिनेता अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी की पहली मुलाकात किसी क्लोज फ्रेंड के यहां हुई थी, जहां अर्जुन अपने एक दोस्त के साथ गए थे। काफी समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने शादी का फैसला किया था और 20 मई 2013 में शादी की थी। कपल का एक बेटा है, जिसका नाम अयान बिजलानी है। हालांकि, बीच में दोनों के तलाक की खबरें उड़ी थीं लेकिन अभिनेता अर्जुन ने स्पष्ट कर सभी बताया कि उनकी शादी बहुत अच्छी चल रही है।
नेहा स्वामी पहले मॉडल और एक्ट्रेस रह चुकी हैं और टीवी शो 'काली एक पुनर्जन्म' में नजर आ चुकी हैं। शादी के बाद उन्होंने अपना पूरा ध्यान परिवार पर केंद्रित कर दिया।
--आईएएनएस
एनएस/पीएम