×

अपूर्वा मुखीजा का पुराना वीडियो वायरल, विवाद बढ़ा; ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

 

Apoorva Mukhija, जो पहले भी रियलिटी शो India’s Got Latent से जुड़े विवादों को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं, एक बार फिर सोशल मीडिया विवाद के केंद्र में आ गई हैं। उनका एक पुराना वीडियो हाल ही में दोबारा वायरल हो गया है, जिसके बाद ऑनलाइन बहस तेज हो गई है। वायरल वीडियो में अपूर्वा मुखीजा द्वारा दिए गए एक बयान को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। इसी वीडियो के सामने आने के बाद कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया और कथित तौर पर आपत्तिजनक और व्यक्तिगत टिप्पणियां कीं।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/8P6YTLOxVc8?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/8P6YTLOxVc8/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मामला तब और बढ़ गया जब कुछ ट्रोलर्स ने उन्हें अलग-अलग तरह के “ऑफर” भेजने शुरू कर दिए। इस पर Apoorva Mukhija ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और ऐसे एक मामले में कार्रवाई भी की।जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर 12 हजार रुपये का ऑफर भेजे जाने के बाद इन्फ्लूएंसर ने उस व्यक्ति की कंपनी में ही शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद उस शख्स को माफी मांगनी पड़ी।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद सोशल मीडिया पर दो पक्ष बन गए हैं—एक तरफ लोग इसे व्यक्तिगत सम्मान और डिजिटल सुरक्षा का मामला बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे पुराने वीडियो के आधार पर बेवजह बढ़ाया गया विवाद मान रहे हैं।फिलहाल Apoorva Mukhija ने इस पूरे मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए ट्रोलिंग और आपत्तिजनकटिप्पणियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।