×

Anushka Sharma ने अपने 2020 के ‘अनमोल पल’ साझा किए

 

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने शुक्रवार को पिछले साल के स्नैपशॉट्स साझा किए, जिसमें उनके पति विराट कोहली के साथ उनके चार पैर वाले दोस्त भी शामिल थे। अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें विराट और अभिनेत्री अपने दोस्त पालतू कुत्ते के साथ समय का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे है और कुछ यात्रा क दौरान मिले कुत्ते भी। क्लिप में वे कुत्तों के बच्चों को खाना खिलाते और उनके साथ खेलते नजर आ रहे हैं।

एक उत्साही पशु प्रेमी, अनुष्का ने क्लिप को कैप्शन दिया: “पिछले साल के कुछ विशेष, अनमोल पल।”

अनुष्का हाल ही में अपने मातृत्व अवकाश के बाद एक्शन में लौट आई हैं। जनवरी में अनुष्का और विराट एक बच्ची के पिता बने और उन्होंने उसका नाम वामिका रखा है।

अभिनेत्री के पास फिलहाल दो फिल्में हैं। वह नवदीप सिंह की “कानेडा” और क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक में नजर आएंगी।

अभिनेत्री को आखिरी बार 2018 में फिल्म “जीरो” में देखा गया था। उन्होंने पिछले साल ओटीटी के लिए वेब सीरीज “पाताल लोक” और फिल्म “बुलबुल” का निर्माण किया था।

न्यूज स़ोत आईएएनएस