×

अनुपमा परमेश्वरन ने सुनाई दर्दभरी कहानी, वीडियो में बोलीं- रिश्ते ने मुझे खुद पर शक करना सिखा दिया

 

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन ने हाल ही में अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने अपने अतीत के एक ऐसे रिश्ते के बारे में बात की, जिसे उन्होंने नार्सिसिस्टिक दुर्व्यवहार यानी आत्ममुग्धता से भरा शोषण बताया। अनुपमा ने कहा कि उस रिश्ते का उनके आत्मविश्वास और सोच पर गहरा असर पड़ा।

धन्या वर्मा के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान अनुपमा ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि उनके एक्स-पार्टनर ने कथित तौर पर उन्हें कई बातों को लेकर शर्मिंदा महसूस कराया। इसमें उनका एक्ट्रेस होना, उनका आत्मविश्वास और यहां तक कि उनके पीरियड्स जैसी सामान्य शारीरिक प्रक्रिया को लेकर भी उन्हें असहज किया गया।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/UZHc3AqfwcA?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/UZHc3AqfwcA/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

अनुपमा ने कहा कि रिश्ते के दौरान उन्हें बार-बार ऐसा महसूस कराया गया कि उनकी भावनाएं और प्रतिक्रियाएं गलत हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी मुद्दे पर बातचीत या बहस होने पर उनके पूर्व पार्टनर अक्सर उनकी बातों को उनके पीरियड्स से जोड़ देते थे।

हर बहस को पीरियड्स से जोड़ दिया जाता था

अनुपमा ने बातचीत के दौरान कहा कि चाहे बहस किसी भी समय हुई हो, उनके पूर्व पार्टनर का जवाब अक्सर यही होता था कि वह पीरियड्स या पीएमएस की वजह से ऐसा कर रही हैं।

उन्होंने कहा, “पीरियड्स का पहला दिन हो, पांचवां दिन, दसवां दिन, पंद्रहवां दिन, बीसवां दिन या पच्चीसवां दिन, साइकिल का कोई भी दिन हो। आप इस व्यक्ति की किसी गलती पर उससे सवाल करेंगे, तो वह कहेगा- ओह, तुम पीएमएस कर रही हो, तुम्हारे पीरियड्स आने वाले हैं।”

एक्ट्रेस ने बताया कि इस तरह की बातें सुनकर उन्हें काफी शर्मिंदगी महसूस होती थी। धीरे-धीरे उनके आत्मविश्वास पर भी इसका असर पड़ा। उन्हें लगने लगा कि शायद उनकी भावनाएं और सवाल सही नहीं हैं।

रिश्ते का असर सपनों पर भी पड़ा

अनुपमा ने बातचीत में बताया कि इस रिश्ते का असर उनके भविष्य को लेकर सोच पर भी पड़ा। उन्होंने कहा कि पहले वह 11 बच्चे चाहती थीं, लेकिन अब उनकी सोच बदल चुकी है और वह बच्चे नहीं चाहतीं।

एक्ट्रेस ने बताया कि किसी रिश्ते में लगातार मानसिक दबाव और भावनात्मक चोट व्यक्ति की सोच को बदल सकती है। उन्होंने अपने अनुभव के जरिए यह समझाने की कोशिश की कि किसी भी रिश्ते में सम्मान, समझ और भावनात्मक सुरक्षा कितनी जरूरी होती है।

आत्मसम्मान और मानसिक मजबूती पर दिया जोर

अनुपमा ने बातचीत के दौरान यह भी बताया कि ऐसे रिश्तों से बाहर निकलने के बाद खुद को दोबारा समझना और अपनी पहचान वापस पाना आसान नहीं होता। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को अपनी भावनाओं और अनुभवों को महत्व देना चाहिए।

उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए लोगों को यह संदेश दिया कि किसी भी रिश्ते में अगर बार-बार किसी व्यक्ति को नीचा दिखाया जाता है, उसकी भावनाओं को गलत ठहराया जाता है या उसे शर्म महसूस कराई जाती है, तो उस स्थिति को गंभीरता से समझना चाहिए।

अनुपमा परमेश्वरन का यह खुलासा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। फैंस ने उनके साहस की तारीफ की और निजी अनुभव को सार्वजनिक रूप से साझा करने के फैसले का समर्थन किया। कई लोगों ने कहा कि मानसिक और भावनात्मक शोषण के मुद्दों पर खुलकर बात करना जरूरी है, ताकि लोग ऐसे रिश्तों को पहचान सकें और अपनी भावनात्मक सेहत को प्राथमिकता दे सकें।