पैपराजी के करीब आने पर हुईं नाराज़, वीडियो में देंखे पुराना बयान भी फिर चर्चा में
बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह किसी से बातचीत करती नजर आती हैं, इसी दौरान कुछ पैपराजी उनके काफी करीब आ जाते हैं, जिससे वह नाराज हो जाती हैं।
वीडियो में मलाइका पैपराजी से कहती हैं, “बाबा, आप इधर आ जाओ।” उनका यह रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया और अब यह क्लिप सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही है। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह वीडियो कब और किस स्थान का है।
इस घटना के सामने आने के बाद मलाइका अरोड़ा का एक पुराना बयान भी फिर चर्चा में आ गया है। दिसंबर 2022 में कॉमेडियन भारती सिंह के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने पैपराजी कल्चर को लेकर अपनी परेशानी साझा की थी।
मलाइका ने उस दौरान कहा था कि उन्हें तब ज्यादा दिक्कत होती है जब फोटोग्राफर्स उनकी बिना जरूरत वाली तस्वीरें लेते हैं। उन्होंने कहा था, “मैंने कभी किसी को नहीं डांटा, जब तक किसी ने मुझे धक्का न दिया हो या गलत व्यवहार न किया हो। लेकिन मुझे सबसे ज्यादा गुस्सा तब आता है जब फोटोग्राफर्स मेरे चेहरे की बजाय मेरे शरीर के अलग-अलग हिस्सों की तस्वीरें लेने लगते हैं।”
उन्होंने यह भी कहा था कि कई बार कैमरा एंगल ऊपर-नीचे घूमता रहता है, जिससे उन्हें असहजता महसूस होती है।फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे पैपराजी की अधिकता बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे सामान्य सेलिब्रिटी-फैन इंटरेक्शन मान रहे हैं।