×

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर फायरिंग, वीडियो में देंखे शो से लौटते वक्त रोल्स रॉयस पर चलीं 7 गोलियां, बाल-बाल बचे पंजाबी सिंगर

 

पंजाबी सिंगर और एक्टर एमी विर्क को लेकर कनाडा से बड़ी खबर सामने आई है। एमी विर्क के शो के बाद उनके काफिले में शामिल एक लग्जरी कार पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। घटना में एमी विर्क समेत कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। कनाडा के एबॉट्सफोर्ड में हुई इस घटना की जांच पुलिस कर रही है।जानकारी के मुताबिक, यह घटना शनिवार देर रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड और साउथ फ्रेजर वे के पास हुई। एमी विर्क एबॉट्सफोर्ड के रोजर फोर्न में शो खत्म करने के बाद अपनी कार से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी को निशाना बनाकर गोलियां चला दीं।

रोल्स रॉयस पर लगीं 7 गोलियां

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/CekeiKN3yaQ?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/CekeiKN3yaQ/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

रिपोर्ट्स के अनुसार, एमी विर्क जिस रोल्स रॉयस कलिनन में सवार थे, उस पर करीब 7 से 10 राउंड फायर किए गए। इनमें से 7 गोलियों के निशान कार पर मिले हैं। गोलियों का सबसे ज्यादा असर गाड़ी के पिछले शीशे पर हुआ।हालांकि, कार की मजबूत बॉडी और सुरक्षा फीचर्स के कारण गोलियां आर-पार नहीं हो सकीं और अंदर बैठे लोगों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

शुरुआत में कार पर हमले की मिली थी जानकारी

घटना के बाद शुरुआती जानकारी में सिर्फ एक कार पर फायरिंग की बात सामने आई थी। बाद में आयोजकों की ओर से बताया गया कि जिस वाहन को निशाना बनाया गया, उसमें एमी विर्क भी मौजूद थे। हालांकि, कनाडा पुलिस ने अभी तक वाहन में मौजूद लोगों की पहचान को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

एबॉट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार, घटना के दौरान एक वाहन पर फायरिंग की गई थी। पुलिस ने इसे एक संभावित टारगेटेड शूटिंग के तौर पर जांच के दायरे में लिया है। मामले में अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी सामने नहीं आई है।पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि हमले के पीछे की वजह क्या थी और हमलावर कौन थे।

एमी विर्क पंजाबी इंडस्ट्री का बड़ा नाम

एमी विर्क पंजाबी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री के बड़े नामों में शामिल हैं। उन्होंने कई हिट गाने देने के साथ फिल्मों में भी काम किया है। वह ‘किस्मत’ जैसी पंजाबी फिल्मों और बॉलीवुड फिल्म ‘बैड न्यूज’ में अपनी एक्टिंग के लिए भी पहचाने जाते हैं।फिलहाल इस हमले के बाद एमी विर्क और उनके फैंस के बीच चिंता का माहौल है। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।