‘अल्फा’ टीजर रिलीज: आलिया भट्ट का दमदार एक्शन अवतार, वीडियो में देंखे शाहरुख खान ने की जमकर तारीफ
यश राज फिल्म्स (YRF) स्पाई यूनिवर्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अल्फा’ का टीजर बुधवार को रिलीज कर दिया गया। इस टीजर में अभिनेत्री Alia Bhatt जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं, जिसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।करीब 1 मिनट 55 सेकेंड के इस टीजर में आलिया भट्ट का किरदार एक खतरनाक और हाई-टेक मिशन से जुड़ा हुआ दिखाया गया है। टीजर की शुरुआत में उनके पिता के रूप में Bobby Deol उन्हें “अल्फा” नाम के एक सीक्रेट प्रोग्राम से परिचित कराते हैं। यह प्रोग्राम भारत के अगली पीढ़ी के सैनिकों को तैयार करने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया बताया गया है।
टीजर में आलिया भट्ट को तीव्र एक्शन, फाइट सीक्वेंस और हाई-ऑक्टेन स्टंट्स करते हुए दिखाया गया है, जिससे यह साफ संकेत मिलता है कि यह फिल्म YRF स्पाई यूनिवर्स की अब तक की सबसे एक्शन-भरी फिल्मों में से एक हो सकती है।टीजर रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है। दर्शक आलिया के नए अवतार को काफी पसंद कर रहे हैं और इसे उनके करियर का एक बड़ा टर्निंग पॉइंट बताया जा रहा है।
इसी बीच बॉलीवुड के सुपरस्टार Shah Rukh Khan ने भी आलिया भट्ट की जमकर तारीफ की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आलिया पहले दिल तोड़ती थीं, लेकिन अब वह हड्डियां तोड़ रही हैं। उन्होंने आलिया के टैलेंट की तारीफ करते हुए कहा कि उनका हुनर लगातार निखर रहा है और उम्मीद है कि फिल्म ‘अल्फा’ दर्शकों का दिल जीत लेगी।
शाहरुख खान ने अपने संदेश में यह भी मजाकिया अंदाज में कहा कि फिल्म इतनी सफल हो कि सीक्वल के लिए कुछ विलेन भी बचे रहें। उन्होंने आलिया को “सिग्मा गर्ल” कहकर संबोधित किया और फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।
फिल्म में Bobby Deol के किरदार को लेकर भी उत्सुकता बढ़ गई है, क्योंकि वह इस बार एक रहस्यमयी और शक्तिशाली भूमिका में नजर आ रहे हैं। कुल मिलाकर ‘अल्फा’ का टीजर YRF स्पाई यूनिवर्स में एक नए और बड़े अध्याय की शुरुआत का संकेत दे रहा है, जिसे लेकर दर्शकों में उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है।