×

KBC के सेट पर गिरते-गिरते बचे अक्षय कुमार, सैफ अली खान ने संभाला; फुटेज में देंखे 18 साल बाद साथ नजर आए दोनों सितारे

 

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार एक बार फिर हादसे का शिकार होते-होते बच गए। अपनी आने वाली फिल्म ‘हैवान’ के प्रमोशन के दौरान कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के सेट पर अक्षय कुमार का अचानक बैलेंस बिगड़ गया। हालांकि, उनके साथ मौजूद अभिनेता सैफ अली खान ने तुरंत उन्हें संभाल लिया और बड़ा हादसा टल गया।दरअसल, अक्षय कुमार और सैफ अली खान अपनी फिल्म ‘हैवान’ के प्रमोशन के लिए KBC के सेट पर पहुंचे थे। इस दौरान दोनों कलाकार पैपराजी के सामने पोज दे रहे थे। इसी दौरान अक्षय कुमार के पीछे मौजूद एक दरवाजा अचानक खुल गया, जिसके कारण उनका संतुलन बिगड़ गया और वह पीछे की ओर गिरने लगे।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/LXylnhgBooU?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/LXylnhgBooU/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

वीडियो में देखा गया कि अक्षय कुमार पोज देते समय पीछे बने दरवाजे का सहारा लेने की कोशिश करते हैं, लेकिन दरवाजा खुला होने के कारण उनका वजन पीछे की ओर चला जाता है। अचानक बैलेंस बिगड़ने से वह लड़खड़ाने लगते हैं। तभी पास खड़े सैफ अली खान ने तुरंत हाथ बढ़ाकर अक्षय को पकड़ लिया और उन्हें गिरने से बचा लिया।अक्षय के संभलने के बाद दोनों कलाकार हंसते हुए नजर आए। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने भी राहत की सांस ली। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सैफ अली खान की सतर्कता की लोग तारीफ कर रहे हैं।

गौरतलब है कि अक्षय कुमार और सैफ अली खान लंबे समय बाद किसी फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। दोनों कलाकार करीब 18 साल के लंबे अंतराल के बाद फिल्म ‘हैवान’ में एक साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों कई फिल्मों में साथ दिखाई दे चुके हैं और उनकी जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया था।फिल्म के प्रमोशन के दौरान सैफ अली खान पैपराजी के लिए पोज दे रहे थे। इसी बीच अक्षय कुमार भी उनके पास आकर खड़े हो गए। दोनों ने कैमरे के सामने कई पोज दिए। इसी दौरान यह घटना हुई, जिसने कुछ समय के लिए सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

अक्षय कुमार इससे पहले भी कई बार शूटिंग और सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान छोटी-मोटी घटनाओं का सामना कर चुके हैं। हालांकि, इस बार सैफ अली खान की तुरंत प्रतिक्रिया के कारण वह चोटिल होने से बच गए। फिल्म ‘हैवान’ को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है, क्योंकि इसमें दो बड़े सितारे लंबे समय बाद स्क्रीन शेयर करते नजर आगे। प्रमोशन के दौरान हुई यह घटना अब फिल्म से ज्यादा चर्चा का विषय बन गई है। सोशल मीडिया पर लोग सैफ अली खान की तारीफ करते हुए कह रहे हैं कि उनकी सतर्कता ने अक्षय कुमार को गिरने से बचा लिया।