×

Sanjay Kapoor की पत्नी Maheep के बाद बेटी Shanaya Kapoor भी कोरोना वायरस से पॉजिटिव

 
बॉलीवुड न्यूज डेस्क। कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बाद हर किसी को ऐसा लग रहा था कि, कोरोना महामारी देश से खत्म हो चुकी है लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि एक बार फिर से कोरोना धीरे धीरे दस्तक दे रहा है। दरअसल बात यह है कि, बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर से कोरोना वायरस का कहर मंडराने लगा है। बीते दिनों कई बॉलीवुड सेलेब्स कोरोना वायरस की चपेट में आ गए है।

जिसमे करीना कपूर खान, अमृता अरोड़ा, महीप कपूर और सीमा खान जैसे सेलेब्स का नाम शामिल है। इसी लिस्ट में एक और नाम शामिल हो चुका है। दरअसल बात ये है कि बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर भी कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाई गई है। इस बात की जानकारी खुद शनाया कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दिया है।

शनाया कपूर ने कैप्शन में लिखा कि, मेरी कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, मुझमे कोरोना के हल्के लक्षण है लेकिन मैं एकदम स्वस्थ महसूस कर रही हूं। मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। 4 दिन पहले ही मैं कोविड-19 से निगेटिव थी लेकिन जब मैंने फिर से जांच कराई तो मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।  उन्होंने ये भी बताया कि, वो डॉक्टर की सलाह को फॉलो कर रही हैं।

इसी के साथ शनाया कपूर ने बताया कि जो लोग उनके संपर्क में आए हैं वो भी अपनी जांच करवा ले। बता दें कि, शनाया कपूर से पहले उनकी मां महीप कपूर भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गई है। खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि शनाया की मां महीप कपूर हाल ही में करण जौहर की पार्टी में शामिल हुई थी।