×

शूटिंग के दौरान अभिनेता राजेश शर्मा की तबीयत बिगड़ी, वीडियो में देंखे जहरीले कीड़े के काटने के बाद अस्पताल में भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी

 

बॉलीवुड अभिनेता राजेश शर्मा की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, हैदराबाद स्थित रामोजी फिल्म सिटी में अभिनेता प्रभास की आगामी फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके पैर में किसी जहरीले कीड़े या मकड़ी ने काट लिया था। शुरुआत में मामूली लग रही यह घटना बाद में गंभीर संक्रमण में बदल गई, जिसके बाद उन्हें पश्चिम बंगाल के कोलकाता के ढाकुरिया स्थित मनिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/s0M1op4D20c?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/s0M1op4D20c/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

राजेश शर्मा की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी उनकी सह-अभिनेत्री सुदीपा चटर्जी ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की। उन्होंने अभिनेता के परिवार की ओर से एक हेल्थ अपडेट जारी करते हुए बताया कि राजेश शर्मा डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनका इलाज जारी है।

शूटिंग के दौरान हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि यह घटना हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में हुई, जहां राजेश शर्मा प्रभास की आगामी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग समाप्त होने के बाद वह सेट के पास पेड़-पौधों वाले क्षेत्र में स्थानीय तकनीशियनों से बातचीत कर रहे थे।इसी दौरान उनके पैर में किसी जहरीले कीड़े या मकड़ी ने काट लिया। उस समय चोट गंभीर नहीं लगी, इसलिए उन्होंने तत्काल चिकित्सा सहायता नहीं ली और अपनी शूटिंग का काम जारी रखा।

बाद में बढ़ा संक्रमण

कुछ समय बाद उनके पैर में संक्रमण तेजी से फैलने लगा और तबीयत बिगड़ने पर उन्हें कोलकाता लाया गया। वहां ढाकुरिया स्थित मनिपाल अस्पताल में भर्ती कर उनका उपचार शुरू किया गया।डॉक्टरों के अनुसार, संक्रमण पर लगातार नजर रखी जा रही है। मेडिकल टीम उनकी स्थिति की नियमित निगरानी कर रही है ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

डॉक्टरों ने बताया, अभी निगरानी जरूरी

परिवार की ओर से जारी हेल्थ नोट के मुताबिक, डॉक्टरों का कहना है कि राजेश शर्मा की हालत में सुधार लाने के लिए इलाज जारी है। उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है।अस्पताल की मेडिकल टीम लगातार उनकी स्वास्थ्य स्थिति का आकलन कर रही है और आवश्यक उपचार दिया जा रहा है।

फैंस कर रहे जल्द स्वस्थ होने की कामना

राजेश शर्मा के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आने के बाद उनके प्रशंसक और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकार उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।फिलहाल अभिनेता का इलाज जारी है और परिवार ने लोगों से उनकी सेहत को लेकर अफवाहों पर ध्यान न देने तथा केवल आधिकारिक स्वास्थ्य अपडेट पर भरोसा करने की अपील की है।