×

 इस कारण अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे अभिनेता Hrithik Roshan

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। कोरोना का कहर एक बार फिर से देश में लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इसकी वजह से कई छोटे और बड़े इवेंट भी रद्द कर दिए गए हैं। फिल्मों की शूटिंग नहीं हो पा रही है, कई फिल्म प्रोड्यूसर्स अपनी फिल्म की रिलीज डेट को भी पोस्टपोन कर दिया है। अब अभिनेता ऋतिक रोशन ने अपना बर्थडे भी नहीं सेलिब्रेट कर रहे है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, आज यानी 10 जनवरी को ऋतिक रोशन अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं, आज उन्होंने अपनी जिदंगी के 48 साल पूरे कर लिए है।

ऐसे में जाहिर है कि उनके घर में सेलिब्रेशन का माहौल होगा लेकिन वो इस बार अपना जन्मदिन नहीं सेलिब्रेट कर रहे है। ऋतिक का जन्मदिन सेलिब्रेट नहीं करने का सबसे बड़ा कारण कोरोना वायरस है। इसकी वजह से उन्होंने इस साल जन्मदिन धूमधाम से नहीं मनाने का फैसला किया है। अभिनेता ऋतिक ने फैंस से भी सावधान रहने के लिए कहा है।

बता दे कि अभिनेता काफी धूमधाम से अपना जन्मदिन मनाया करते थे, कई बार उन्होंने मीडिया के साथ भी अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। लेकिन इस बार मुंबई में उनके जन्मदिन वाले दिन काफी कुछ बंद है। मुंबई में लॉकडाउन की स्थिति है, इसकी वजह से ऋतिक रोशन बर्थडे मनाना ठीक नहीं समझ रहे हैं।

क्या फिल्म Bhool Bhulaiyaa 2 में मोंजोलिका के रोल में नजर आएंगी Vidya Balan

सूत्रों के हवाले से आई खबरों में कहा जा रहा है कि ऋतिक रोशन इस साल अपना जन्मदिन नहीं बनाएंगे। अगर हम बात करें ऋतिक रोशन के काम की तो वो आने वाले दिनों में कई फिल्मों में दिखाई देने वाले हैं। जिसमे उनकी फिल्म फाइटर, वॉर 2 और कृष 4 जैसी शामिल है।

Bhumi Pednekar की तस्वीर पर फैंस हुए मुरीद, सोशल मीडिया पर हो रही वायरल

बॉयफ्रेंड KL Rahul के पोस्ट पर Athiya Shetty ने किया ऐसा कमेंट, फैंस हुए कन्फ्यूज